एक्सप्लोरर

राफेल का सच सामने आयेगा, नरेन्द्र मोदी और अनिल अंबानी को सजा होगी-राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के सुपौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राफेल का सच सामने आयेगा, नरेन्द्र मोदी और अनिल अंबानी को सजा होगी.

सुपौल: राफेल मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि राफेल का सच सामने आयेगा. उन्होंने कहा, ''जांच होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनिल अंबानी को सजा होगी.''

बिहार के सुपौल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के युवा पूरे देश में जाकर बैंकों के सामने, सरकारी इमारतों के सामने एवं अन्य दफ्तरों के सामने चौकीदारी करते हैं. बिहार के जो युवा बाहर चौकीदारी करते हैं, वे पूरी ईमानदारी से करते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि देश में एक नरेन्द्र मोदी हैं जो अपने को देश का चौकीदार कहते हैं लेकिन वह अनिल अंबानी के चौकीदार हैं. उन्होंने बिहार के सभी चौकीदारों को बदनाम कर दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा धूप में, आंधी में, आधी रोटी खाकर चौकीदारी का काम करते हैं लेकिन एक व्यक्ति ने उन सभी को बदनाम कर दिया.

राफेल विमान सौदे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कोई नहीं बच पायेगा, अंत में राफेल मामले का सच सामने आयेगा. जांच होगी और नरेन्द्र मोदी एवं अनिल अंबानी को सजा होगी.’’ प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ नरेन्द्र मोदी चाहे जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन बिहार और देश की जनता उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने देगी. बात खत्म.’’ उन्होंने कहा कि आजकल नरेन्द्र मोदी को देखें तो पता लगेगा कि वह कितना घबरा गये हैं.

राहुल ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और कोसी में बाढ़ आई थी तब हमारी सरकार ने दो दिन के भीतर 1100 करोड़ रूपया जारी किया था और उस समय सोनिया गांधी भी आई थीं. उन्होंने सवाल किया कि इसके बाद भी कोसी नदी में बाढ़ आई थी, तब नरेन्द्र मोदी की सरकार थी, क्या चौकीदार आया ? इस रैली में आएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, कांग्रेस नेता रंजीत रंजन मौजूद थीं. रैली में आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget