एक्सप्लोरर

अमित शाह बोले- साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी 'भगवा आतंक' शब्द के खिलाफ एक 'सत्याग्रह'

प्रज्ञा के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह प्रज्ञा और अन्य को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को भोपाल सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी का बचाव किया और कहा कि भगवा आतंक के फर्जी मामले के खिलाफ यह एक सत्याग्रह था. उन्होंने कहा कि कारण बताओ नोटिस पर उनके जवाब के बाद पार्टी उचित कार्रवाई करेगी.

अमित शाह ने क्या कहा है?

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी भगवा आतंक के एक फर्जी मामले के खिलाफ एक सत्याग्रह है. तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वोटबैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया था. उनकी उम्मीदवारी इसके खिलाफ एक सत्याग्रह था."

अमित शाह ने हिंदू संस्कृति को बदनाम करने का कांग्रेस पर आरोप लगाया और इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की. उन्होंने कहा, "भगवा आतंक का एक फर्जी मामला बनाया गया, जिसके सभी आरोपी बरी हो चुके हैं. अदालत तक ने कहा है कि भगवा आतंक कल्पना था. समझौता एक्सप्रेस मामले में पहले जो कुछ लोग गिरफ्तार किए गए थे, वे लश्कर से संबंधित थे. अमेरिकी एजेंसियों ने भी इसका समर्थन किया."

बीजेपी ने 10 दिनों के भीतर प्रज्ञा से जवाब मांगा है- अमित शाह

अमित शाह ने सवाल किया, "राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ किसने समझौता किया? इसके लिए कौन जिम्मेदार था? इस घटना ने हिंदू संस्कृति को बदनाम किया. कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए." उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 10 दिनों के भीतर उनसे जवाब मांगा है.

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने के लिए कभी माफ नहीं करेंगे. उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा था, "नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे. जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं, वे अपने गिरेबान में झांक कर देखें. ऐसे लोगों को इस चुनाव में सबक मिल जाएगा."

यह भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2019ः 19 मई को चुनाव, थम गया प्रचार, जानें चुनाव से जुड़ी सारी Details

BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने नहीं दिया किसी सवाल का जवाब, राहुल गांधी ने कसा तंज महात्मा गांधी की विरासत हमारे लिए पवित्र, उसे नुकसान पहुंचाना तालिबान जैसा- आनंद महिंद्रा सनी देओल को कांग्रेस द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का 'डर', कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget