एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी को जीत का पूरा भरोसा, 25 मई को हो सकती है कैबिनेट की बैठक- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में चुनाव अभियान के दौरान मिले जनसमर्थन से पीएम मोदी कई बार भावुक भी हुए. मोदी ने मंत्रियों से कहा कि लोगों के अपार जनसमर्थन से अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है.

नई दिल्ली: कल घोषित होने वाले  लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी जीत का पूरा भरोसा है. सूत्रों के मुताबिक कल शाम एनडीए नेताओं के डिनर से पहले बीजेपी मुख्यालय में मंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी जीत के आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए. इस बैठक पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि लोगों के अपार जनसमर्थन से अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है.

नतीजों से दो दिन बाद हो सकती है कैबिनेट बैठक- सूत्र

बैठक में पीएम मोदी ने चुनाव नतीजे के बाद की प्रक्रिया के बारे में भी बताया. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि नतीजे के बाद एक बार फिर 25 मई को कैबिनेट के बैठक की जरूरत पड़ेगी. पीएम मोदी के इस बयान से साफ है कि मोदी सरकार की अगली कैबिनेट की बैठक नतीजों से दो दिन बाद ही हो सकती है.

बैठक में भावुक हुए पीएम मोदी- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में चुनाव अभियान के दौरान मिले जनसमर्थन से पीएम मोदी कई बार भावुक भी हुए. पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि 24 को सभी नतीजे आने के बाद 25 मई को फिर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक करने की ज़रूरत पड़ेगी. इस कैबिनेट बैठक में 16वीं लोकसभा को भंग करने की औपचारिकता पूरी की जाएगी. इसके बाद एनडीए के नेता का चुनाव किया जाएगा.

पीएम मोदी ने लिया अर्थव्यवस्था का ताजा अपडेट

खबर यह भी है कि कल रात पीएम ने सरकार के बड़े अफसरों के साथ बैठक की. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने अफसरों से देश की अर्थव्यवस्था का ताजा अपडेट लिया. चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद पीएम ने पहली बार बड़े अफसरों को बुलाकर ऐसी बैठक की. सूत्र बता रहे हैं कि पीएम ने पहले ही मंत्रालयों और विभागों से अगले 100 दिन का एजेंडा मांगा हुआ है.

इस बैठक में एनडीए नेताओं ने उम्मीद जाहिर की कि एक्जिट पोल की तरह ही 23 मई को मतगणना के बाद केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी. बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी और एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना के उद्धव ठाकरे शामिल हुए. बैठक में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल ने किया.

यह भी पढ़ें-

NDA की डिनर पार्टी: सभी दलों ने पीएम पर जताया भरोसा, मोदी बोले- EVM पर विपक्ष का हंगामा गैरजरूरी विवाद NDA के डिनर में शामिल होने से पहले नीतीश बोले, बिहार को मिलना चाहिए विशेष राज्य का दर्जा चुनाव नतीजे: हर सीट, हर उम्मीदवार, हर सूबे के सभी इलाके, हर पहलू से हम बताएंगे सबसे सटीक नतीजे चुनावी नतीजों को लेकर सट्टा बाज़ार गरमाया, NDA की जीत पर लगा हजारों करोड़ रुपये का सट्टा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget