ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक मुखर्जी ने पीएम मोदी को नोटिस भेजा, 36 घंटे में माफी की मांग की
प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इसे एक निरर्थक कदम बताया जो कि इस लोकसभा चुनाव में हार के भय के चलते उठाया गया है. नोटिस के अनुसार मोदी को माफी मांगने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को इस सप्ताह के शुरू में एक रैली में उनके खिलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाने के लिए मानहानि का एक नोटिस भेजा. बनर्जी के वकील संजय बसु की ओर से भेजे गए नोटिस के अनुसार मोदी को माफी मांगने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है, नहीं तो उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा.
प्रधानमंत्री के सरकारी आवास और बीजेपी प्रदेश मुख्यालय को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, ''जिस दुर्भावना से आपने अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों के कथित इशारे पर कुछ असत्यापित, सनसनीखेज और कथित तौर पर गलत जानकारी का उल्लेख किया़ उसने मेरे मुवक्किल को आपको आपके पते पर यह पत्र भेजने के लिए बाध्य किया.''
TMC leader & nephew of West Bengal CM Mamata Banerjee, Abhishek Banerjee through his lawyer sends a defamation notice to Prime Minister Narendra Modi for alleged derogatory remarks made against him in a public rally on 15 May, held in Diamond Harbour in West Bengal. (file pic) pic.twitter.com/3kYEcyiQBu
— ANI (@ANI) May 18, 2019
प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इसे एक निरर्थक कदम बताया जो कि इस लोकसभा चुनाव में हार के भय के चलते उठाया गया है. मोदी ने गत 15 मई को डायमंड हार्बर में आयोजित एक रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार हमला बोला था.
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से की सीएम योगी आदित्यनाथ की शिकायत
यह भी देखें


















