एक्सप्लोरर

जाधवपुर में रैली कैंसिल होने के बाद बोले अमित शाह- ममता डरती हैं, कहीं भतीजे का तख़्त उल्टा न हो जाए

अमित शाह दोपहर करीब 12.30 बजे यहां एक रैली को संबोधित करने वाले थे. अमित शाह की आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियां थी जिसमें कोलकाता, जाधवपुर और 24 परगना शामिल है.

जोयानगर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आज पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली करने की इजाजत नहीं मिली. इसके बाद अमित शाह ने राज्य के जोयानगर में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रैली कैंसिल कराने का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी डरती हैं कि कहीं भतीजे का तख़्त उल्टा न हो जाए.

सभा में अमित शाह ने जमकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा, ‘’ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते. मैं इस मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जाने वाला हूं. ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लेना.’’

रतलाम: ‘हुआ तो हुआ’ के जरिए पीएम मोदी ने गिनाए कांग्रेस के घोटाले, कहा- ‘अब बहुत हुआ’

बीजेपी वाले इकट्ठे होंगे तो भतीजे का तख़्त उल्टा हो जाएगा- अमित शाह

शाह ने आगे कहा, ‘’आज मुझे तीन जगह जाना था, जयनगर में तो आ गया मगर दूसरी जगह ममता दीदी के भतीजे की सीट थी. वहां पर हमारे जाने से ममता जी डरती हैं कि बीजेपी वाले इकट्ठे होंगे तो भतीजे का तख़्त उल्टा हो जाएगा, इसलिए उन्होंने हमारी सभा की परमिशन कैंसिल कर दी.’’

अमित शाह ने कहा, ‘’बंगाल में ममता दीदी, मोदी जी की सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलने देती, क्योंकि ममता दीदी मानती हैं कि अगर ये योजनाएं यहां शुरु हुई तो मोदी जी यहां और ज्यादा लोकप्रिय हो जाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’बंगाल की जनता ने तय किया है की वो इस बार 23 से ज्यादा सीटें हमारे नेता मोदी जी की झोली में डालने जा रहे हैं.’’

ममता दीदी मानती हैं कि उन्हें घुसपैठियों के वोट चाहिए- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘’ममता दीदी मानती हैं कि उन्हें घुसपैठियों के वोट चाहिए. ममता दीदी के राज में दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं मिलती, सरस्वती पूजा करने पर उनके गुंडे मारपीट करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’23 मई को जो मतगणना होने वाली है उसके लिए 19 मई को ममता का तख़्त पलट दीजिए. मैं गारंटी देता हूं पूरे बंगाल में शान के साथ फिर से दुर्गा पूजा हो सके ऐसा माहौल यहां बीजेपी की सरकार बनाएगी.’’

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता खड़गे बोले- अगर कांग्रेस 40 से ज्यादा सीटें लाई तो क्या मोदी फांसी लगाएंगे? BJP नेता नरेश अग्रवाल ने अखिलेश को कहा औरंगजेब, सिद्धू से पूछा- ‘अंग्रेज की औलाद हो या कांग्रेस की’ यूपी: भदोही की कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका के बुरे बर्ताव के चलते इस्तीफा दिया, बीजेपी ने कसा तंज MI vs CSK: मुंबई बनी IPL-12 की चैम्पियन, फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया, चौथी बार जीता खिताब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget