एक्सप्लोरर

वोटर आई कार्ड बनवाना या अपडेट करवाना, एक क्लिक में सारे काम, जानें कैसे?

आज भी कई लोग ऐसे लोग ऐसे हैं जिन्हें वोटर आई कार्ड बनवाने या इसे अपडेट करवाने की जानकारी नहीं है. हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आए हैं, तो अगर आप नया वोटर कार्ड बनवाना है या वोटर कार्ड अपडेट करवाना है तो नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें...

नई दिल्ली: देश में आम चुनाव में तीन महीने से भी कम का वक्त बचा है. चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार चुनाव में करीब 90 करोड़ लोग शामिल होंगे. इनमें 25 करोड़ की उम्र 24 साल से कम है. यानी देश की एक बड़ी आबादी अगले पांच साल के भविष्य पर मुहर लगाने को तैयार है. चुनाव को लेकर भारत में उत्साह किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होता, सही मायने में देखें चुनाव ही भारत के लोकतंत्र का असली त्योहार है. लोकतंत्र के इस त्योहार में शरीक होने के लिए आसान शब्दों में कहें तो चुनाव में वोट डालने के लिए वोटर लिस्ट में नाम और वोटर आईकार्ड होना जरूरी है. अगर आप की उम्र 18 साल से ऊपर है और आप भारत के नागरिक हैं तो आप वोटर आईकार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं. तकनीक के साथ-साथ चुनाव आयोग ने भी अपने काम को अपडेट किया है. अब वोटर आईकार्ड बनवाना और उसमें कोई बदलवा या अपडेट करना बहुत आसान हो गया है. इसके बावजूद अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इसकी पूरी या सही जानकारी नहीं है. हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आए हैं, तो अगर आप नया वोटर कार्ड बनवाना है या वोटर कार्ड अपडेट करवाना है तो नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें... ऑनलाइन नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए
  • -राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाएं.
  • -यहां नए वोटर के लिए रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प चुनें, इस पर क्लिक करते ही फॉर्म 6 खुल जाएगा.
  • -वोटर आईकार्ड बेहद जरूरी और संवेदनशील दस्तावेज है, इसलिए फॉर्म को बेहद सावधानी से भरें.
  • -गलत जानकारी के जरिए चुनाव आयोग को भ्रमित करने पर आपको सजा भी हो सकती है.
  • -इस फॉर्म में साथ आपको अपनी एक रंगीन फोटो, सफेद बैक ग्राउंड के साथ अपलोड करनी होगी.
  • -इस फॉर्म में आपको पहचान और पते के दस्वावेज की एक-एक स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी.
  • -इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, फोन/पानी/बिजली/गैस का बिल और इनकम टैक्स का फॉर्म 16 शामिल हैं.
  • -इस फॉर्म में दी गई जानकारी में आप 15 दिनों तक बदलाव भी कर सकते हैं.
  • -सारी जानकारी देने के बाद चुनाव आयोग की ओर से बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) आपके घर अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आएगा.
  • -बीएलओ सभी अपलोड किए घए दस्तावेजों को हार्ड कॉपी से वेरीफाई करेगा.
  • -यह प्रक्रिया पूरी होने के एक महीने के अंदर आपका वोटर आईकार्ड डाक के जरिए आपके घर पहुंच जाएगा.
वोटर आईकार्ड में गलती सुधरवाने के लिए
  • -राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाएं.
  • -यहां Correction of entries in electoral roll वाला विकल्प चुनें, इस पर क्लिक करते ही फॉर्म 8 खुल जाएगा.
  • -इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को सावधानी पूर्वक भरें.
  • -इसके बाद आप अपने वोटर कार्ड में जो भी गलती सुधरवाना चाहते हैं उस बॉक्स को टिक कर दें.
  • -आप जिस भी विकल्प पर टिक करेंगे वो एक्टिव हो जाएगा.
  • -यहां पर आप बदलाव कर सकते हैं या ज़रूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं.
  • -इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूर दें.
  • -इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें, आपको आपकी जनकारी ईमेल पर मिल जाएगी.
  • -आप अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन भी जान सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget