एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कितने मतदाता करेंगे पहली बार वोट? जानें चुनाव से जुड़ी अन्य अहम जानकारियां

Karnataka Elections: कर्नाटक में नई सरकार के लिए 10 मई को मतदान होगा. 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव एक ही चरण में होगा. 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Karnataka Elections: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक महीने से भी कम का समय बचा है. राज्य की सत्ता पाने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां भी खूब जद्दोजहद कर रही हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, इस साल पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 9.85 लाख है. कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.24 करोड़ है. इनमें से 12.15 लाख मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 16,976 सौ वर्ष व उससे ऊपर के हैं.

वहीं, चुनाव आयोग में 5.55 लाख दिव्यांग पंजीकृत हैं. कर्नाटक में कुल 58,282 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.

सरकार बनाने के लिए इतनी सीटें जरूरी
कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए एक पार्टी या गठबंधन को कम से कम 113 सीटें जीतने की जरूरत है. कुल 224 सीटों में से 36 सीटें अनुसूचित जाति और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. वर्तमान में बीजेपी के पास 119 विधायक हैं. कांग्रेस के पास 75 विधायक हैं. जेडीएस के पास 28 सीटें हैं. प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है.

वर्तमान में बीजेपी की सत्ता
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में वर्तमान में बीजेपी का शासन है. साल 2019 में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार के पतन के बाद बीजेपी सत्ता में आई थी. साल 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 104 सीटें जीतीं थी. जबकि कांग्रेस ने 78 सीटें और जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की थी.

चुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
इस साल के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तीन दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा. एक तरफ बीजेपी का लक्ष्य राज्य में सत्ता बनाए रखना है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों को जीतना चाहती है. इस बीच जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी पार्टी 123 सीटें जीतकर अपने दम पर सरकार बनाएगी.

उम्मीदवारों की सूची जारी
बीजेपी ने 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 52 नए नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी की दूसरी सूची में 23 नाम हैं. उधर, कांग्रेस पहले ही अपने 166 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 80 नामों वाली दो सूची जारी की है. जेडीएस ने आगामी चुनाव के लिए 93 उम्मीदवारों के नाम वाली अपनी पहली सूची जारी की.

कर्नाटक में नई सरकार के लिए 10 मई को मतदान होगा. 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव एक ही चरण में होगा. 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है.

ये भी पढ़ें-

Karnataka Election 2023: बीजेपी ने कर्नाटक चुनाव के लिए कैसे किया उम्‍मीदवारों का सेलेक्‍शन, पढ़ें मोदी-शाह का प्‍लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget