एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result: कर्नाटक चुनाव में कई दिग्गजों के बच्चे थे मैदान में, जानिए कैसा रहा इनका रिजल्ट

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं. बीजेपी को 66 और जेडीएस को 19 सीटें मिली.

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार (13 मई) को जारी किए गए. जिसमें कांग्रेस ने बंपर जीत के साथ सत्ता में वापसी की है. कर्नाटक (Karnataka) में दो पिता-पुत्र की जोड़ी मुख्यमंत्री रह चुकी है. इनमें एचडी देवेगौड़ा-कुमारस्वामी, एसआर बोम्मई-बसवराज बोम्मई शामिल हैं. इस बार चुनाव में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों और दिग्गज नेताओं के बच्चे मैदान में थे. आपको बताते हैं कि इनका प्रदर्शन कैसा रहा. 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने हावेरी जिले के शिग्गांव निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान को 35,341 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता परिवार के दिग्गज नेता दिवंगत एस आर बोम्मई के बेटे 63 वर्षीय बोम्मई को 99,073 वोट मिले जबकि पठान को 63,732 वोट मिले. बसवराज बोम्मई इस सीट से 2008 से लगातार जीतते आ रहे हैं. 

एचडी कुमारस्वामी जीते, बेटे को मिली मात

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के बेटे और जनता दल (सेक्युलर) के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने चन्नापटना सीट पर जीत दर्ज की. कुमारस्वामी छठी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पूर्व सीएम कुमारस्वामी को 96,592 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी प्रत्याशी सीपी योगेश्वर को 80,677 मत मिले. कांग्रेस उम्मीदवार गंगाधर एस 15,374 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 

पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी तो चुनाव जीत गए, लेकिन उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी रामनगरम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार से 10,715 मतों के अंतर से चुनाव हार गए. निखिल को 76,975 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी एचए इकबाल हुसैन को 87,690 वोट मिले. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार गौतम मारलिंगगौड़ा 12,912 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 

येदियुरप्पा के बेटे ने हासिल की जीत

पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी उम्मीदवार बीवाई विजयेंद्र ने अपने पहले चुनाव में शिकारीपुरा सीट से 11,008 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. विजयेंद्र को 81,810 मत मिले जबकि उनके निकटतम निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस के बागी नेता एसपी नागराजगौड़ा को 70,802 वोट मिले. कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्याशी गोनी मालातेश 8,101 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. 

प्रियांक खरगे लगातार तीसरी बार चुने गए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने चित्तपुर सीट से 13,638 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. प्रियांक इस सीट से लगातार तीसरी बार चुने गए हैं. प्रियांक खरगे को 81,088 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के मणिकांत राठौड़ को 67,450 मत मिले. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जगदीश एस. सागर 962 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें-  
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget