एक्सप्लोरर

Karnataka Election: वीडियो में डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया से पूछा हालचाल तो बीजेपी बोली- CM पद के लिए तीसरा दावेदार भी है

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस के सीएम चेहरे को लेकर उथल-पुथल की अटकलों के बीच डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की बातचीत का एक वीडियो सामने आया है, जिस पर बीजेपी ने तंज कसा है.

DK Shivakumar Siddaramaiah Video: 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर कांग्रेस पार्टी के सीएम चेहरे की चर्चा जोरों पर हैं. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच सीएम पद के लिए अनबन की अफवाह के बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से दोनों की 'खुशमिजाजी' का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें दोनों नेता हालचाल लेने के साथ ही चुनाव और चुनावी अभियान आदि से संबंधित बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. 

कांग्रेस ने ट्वीट में कहा है, ''हम एक साथ मजबूत हैं. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया के बीच यह संवाद कर्नाटक कांग्रेस में आपसी सम्मान और खुशमिजाजी का प्रतीक है. कर्नाटक के लोग हमारी गारंटियों पर विश्वास रखेंगे. एक एकजुट कांग्रेस 150 प्लस सीटों के साथ कर्नाटक जीत रही है.'' 

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बातचीत का वीडियो

बीजेपी ने कसा तंज

कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तंज कसा. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. दोनों में लड़ाई के बीच ऐसा लगता है कि कांग्रेस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए तीसरा दावेदार है और सिद्धारमैया इससे खुश नहीं हैं.

मालवीय ने कांग्रेस के तीसरे सीएम चेहरे के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम की चर्चा करते हुए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने खरगे के अभिवादन के लिए उठना भी उचित नहीं समझा. मालवीय की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक मंच पर जब खरगे पहुंचते हैं तो सिद्धारमैया अपनी कुर्सी पर बैठे रहते हैं.  

अमित मालवीय का कांग्रेस पर निशाना

मालवीय ने कहा कि सिद्धारमैया शायद इस बात से सावधान हैं कि अगर कांग्रेस सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो गांधी परिवार की ओर से खरगे को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया कांग्रेस के मूल समर्थक नहीं है और खरगे एक वफादार हैं. डीके शिवकुमार की ओर से चुनाव में बहुत सारा पैसा झोंके जाने बावजूद वह खरगे की तरह लचीले और भरोसेमंद नहीं हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि क्या एक विभाजित कांग्रेस कर्नाटक की प्रगति के लिए कुछ कर सकती है? उन्होंने कहा कि बीजेपी को वोट देने और प्रगति के लिए मतदान करने के लिए लोगों के पास यह कारण काफी है.

क्या कांग्रेस के वीडियो में?

कांग्रेस की ओर से रविवार (7 मई) को साझा किए गए वीडियो में डीके शिवकुमार सिद्धारमैया से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं. सिद्धारमैया अपने हाथ के इन्फेक्शन के बारे में डीके शिवकुमार को बताते हैं. इसके बाद शिवकुमार हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की उनकी एक घटना का जिक्र करते हैं. इसके बाद सिद्धारमैया अपने दौरों और जनता की उम्मीदों के बारे में बताते हैं. दोनों सरकार बनने की सूरत में अपनी पहली कैबिनेट में वादों को अमल में लाने की बात करते हैं और कहते हैं कि बीजेपी की तरह उन्हें (वादे) लंबित नहीं रख सकते हैं. बातचीत के दौरान दोनों नेता बीजेपी की आलोचना करते हुए नजर आते हैं. 

यह भी पढ़ें- Karnataka Elections: कर्नाटक चुनाव में कैसे पीएम मोदी की रैलियां BJP के लिए हैं एक्स फैक्टर? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget