एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: '40 फीसदी कमीशन वालों को देना 40 सीट', कर्नाटक में गरजे राहुल गांधी, कहा- पीएम मोदी जैसा झूठा...

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी हर रैली में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कमर कस ली है. राहुल गांधी ने सोमवार (17 अप्रैल) को कर्नाटक के बीदर जिले में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'आज पूरे हिंदुस्तान में बीजेपी और आरएसएस के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं. बीजेपी और आरएसएस हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैला रहे है.'

राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर लोगों से ये भी वादा किया कि राज्य में जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह पहले दिन ही किए गए वादों को पूरा करेगा. हालांकि, इस दौरान उन्होंने सीएम कौन होगा, इसका खुलासा नहीं किया. जानना जरूरी है कि कर्नाटक कांग्रेस के दो दिग्गज नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच सीएम बनने को लेकर होड़ मची हुई है.

'ओबीसी का भला नहीं चाहते पीएम मोदी'

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आरक्षण में 50 फीसदी कैप को हटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के पीएम ओबीसी का भला नहीं चाहते हैं. 2011 में यूपीए सरकार के दौरान जातिगत जनगणना हुई थी, लेकिन मोदी सरकार ने इस जनगणना की रिपोर्ट को जारी नहीं किया. जनगणना की ये रिपोर्ट सबके सामने आनी चाहिए. उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि इस कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 150 सीट कांग्रेस पार्टी को दीजिए. हमें 40 प्रतिशत वाली सरकार को हटाना है और 40 फीसदी कमीशन वालों को 40 सीट ही देनी हैं. 

15 लाख की देने के एलान की तरह नहीं करेंगे कोई झूठा वादा

उन्होंने कहा कि जब हम संसद में बोलते हैं तो हमारा माईक बंद कर दिया जाता है. ये हमसे डरते हैं, क्योंकि हम संसद में सवाल पूछते हैं. उन्होंने पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदानी के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस अदानी जैसे लोगों को फायदा नहीं देती है. देश का पूरा पैसा एक आदमी को दे दिया गया. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 लाख का वादा किया था. उनके जैसा झूठा वादा कांग्रेस नहीं करती है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव में जो हम बोलेंगे, वो चीजें पहली कैबिनेट में करेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि 
हमलोग अरबपति के लिए वादा नहीं करते हैं. कांग्रेस आम जनता के लिए वादा करती है.

भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी नहीं देते कोई जवाब

उन्होंने कहा कि कांट्रेक्टर एसोसिएशन प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताता है कि कर्नाटक में 40 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने चिट्ठी का जवाब तक नहीं दिया. उन्होंने कहा कि मैसूर सैंडल सॉप कॉरपोरेशन में करप्शन स्कैंडल होता है, विधायक का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा जाता है, जॉब स्कैम होता और प्रधानमंत्री एक शब्द नहीं कहते हैं. ये 40 फीसदी कमीशन लेते हैं ना? तो इस आप इनको 40 सीट देना, 41 मत देना.

ये भी पढ़ें:

Karnataka Election: राहुल गांधी को कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी का यकीन, अपनी पार्टी को किया सावधान, जानें क्या कुछ बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget