एक्सप्लोरर

'70 सालों में लोकतंत्र बचाया, आपको PM बनाया', खरगे का BJP को जवाब, कर्नाटक पर बोले- MLA चोरी हो जाते हैं इसलिए...

Karnataka Elections: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कर्नाटक का विधानसभा चुनाव राहुल गांधी बनाम पीएम मोदी नहीं होगा. राज्य में अगले महीने चुनाव हैं.

Karnataka Election 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में लोकतंत्र को बचाया है और आपको पीएम बनाया है. खरगे कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव राहुल बनाम मोदी के मुद्दे पर नहीं, बल्कि राज्य के मुद्दों पर लड़ा जाएगा.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब करीब दो सप्ताह का वक्त ही रह गया है. राज्य में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस पूरा जोर लगा रही हैं. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में कर्नाटक चुनाव पर बात की.

'कर्नाटक चुनाव राहुल बनाम मोदी नहीं'

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर जगह पहुंच जाते हैं, कहते हैं कि मुझे देखो. अरे भाई क्यों आपको देखें. म्युनिसिपॉलिटी में भी आपको देखना, कॉरपोरेशन में भी आपको देखना, एमएलए इलेक्शन में भी आपको देखना, पार्लियामेंट में भी आपको देखना. अरे कितनी जगहों पर देखें. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा पीएम मोदी की पार्टी को, उनके कार्यक्रमों को लोग यहां पसंद नहीं कर रहे हैं. 

राहुल बनाम मोदी के सवाल पर खरगे ने कहा कि हम 2024 में लड़ेंगे. कर्नाटक का चुनाव राज्य के मुद्दों पर लड़ा जाएगा. भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, नंदनी जैसे मुद्दों पर होगा. 

हम बड़े काम करते हैं- खरगे

खरगे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की उपलब्धियों का बखान किया. उन्होंने कहा कि आज एक ट्रेन शुरू होती है तो पीएम उसे भी हरी झंडी दिखाने पहुंच जाते हैं. उन्होंने बीजेपी पर कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलकर उद्घाटन करने का आरोप लगाया और कहा कि इस तरह छोटी-छोटी चीजों पर दावा मत कीजिए. बड़ी चीजें कीजिए जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू की पंचवर्षीय योजनाएं थीं. उन्होंने बेंगलुरु को एचएएल, बीईएल, टेलीफोन इंडस्ट्री, आईटी दिया. इस तरह के बड़े-बड़े काम किए. 

उन्होंने कहा कि ये (बेंगलुरु) पब्लिक सेक्टर के लिए मशहूर था. आप तो पब्लिक सेक्टर को बेचकर खा रहे हैं और आप हमसे पूछते हैं कि हमने 70 सालों में क्या किया तो 70 सालों में हमने यही किया है. डेमोक्रेसी को बचाकर रखा और आपको प्रधानमंत्री बनाया.

करो की लड़ाई, मरो की नहीं- खरगे

क्या कर्नाटक में कांग्रेस के लिए करो या मरो की लड़ाई है, इस सवाल पर खरगे ने कहा कि हमारे लिए केवल करो की लड़ाई है, मरो की नहीं. हम करेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे. हम अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को बहुमत हासिल होगा और पार्टी को अधिक सीटें मिलेंगी. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कई बार हमारे विधायक चोरी हो जाते हैं. ऐसे में हमारे पास ज्यादा नंबर होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें

'जिसका पूरा घर ही हिन्दुस्तान हो और जिसके घर में हिन्दुस्तान बसा हो, उसका घर...'- मल्लिकार्जुन खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget