एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन को लगा तगड़ा झटका! जिसने कराया नामांकन, वही बीजेपी में जाकर मिल गया

Elections 2024: बीते दिनों मंडल मुर्मू को रांची आने के दौरान झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. खबर थी कि वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि, तलाशी लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी बिसात बिछाई जा चुकी है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका लगा है. झारखंड चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हेमंत सोरेन के प्रस्तावकों में शामिल रहे मंडल मुर्मू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

जेएमएम और हेमंत सोरेन के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू रविवार (3 नवंबर) को बीजेपी में शामिल हो गए. 1855 में अंग्रेजों के खिलाफ हूल क्रांति के सिदो-कान्हू नायक थे. मंडल मुर्मू के पाला बदल लेने से सियासी माहौल बदलने का दावा किया जा रहा है.

पुलिस ने रोका और बदल गया मुर्मू का 'मन'!

बीते दिनों मंडल मुर्मू को रांची आने के दौरान झारखंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. खबर थी कि वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि, तलाशी लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था. जेएमएम की ओर से मंडल मुर्मू को अपने साथ बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया.

दरअसल, हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद उनके प्रस्तावक मंडल मुर्मू को डुमरी में पुलिस ने रोक लिया था. जिस गाड़ी में मंडल मुर्मू में सवार थे उसे रोककर उसकी चेकिंग गई है. इस मामले को नया मोड़ तब मिला, जब झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि डुमरी में चेकिंग के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया गया.

निशिकांत दुबे की मुलाकात ने बदल दिया गेम

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चेकिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की गई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक गाड़ी में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिलती है, किसी को भी हिरासत में नहीं लिया जा सकता है. इस बयान के बाद बीजेपी ने हेमंत सोरेन और जेएमएम को घेरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी.

इस मामले के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने मंडल मुर्मू से जाकर मुलाकात की. इस मुलाकात ने पूरा सियासी खेल पलट दिया. आखिरकार 3 नवंबर को मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें:

बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही JMM सरकार- बोले अमित शाह, हेमंत सोरेन का पलटवार- फिर शेख हसीना को क्यों आने दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget