एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: कांग्रेस की 21 उम्मीदवारों वाली लिस्ट में कितने मुसलमान? किन नामों ने चौंकाया

Congress List: कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में अधिकतर मौजूदा विधायकों को फिर से मौका दिया है. हालांकि पार्टी अभी धनबाद, बोकारो और पाकुड़ विधानसभा सीट पर नाम तय नहीं कर पाई है. इन पर पेच फंसा हुआहै.

Jharkhand Assembly Election 2024 Latest News: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेसने 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट सोमवार (21 अक्टूबर) देर रात जारी कर दी. इस लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों के भी नाम शामिल हैं.

पार्टी ने मौजूदा झारखंड सरकार में मंत्री रहे डॉ. रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह सहित अन्य विधायकों को फिर से मौका दिया है. इस लिस्ट में डॉ. अजय राय का भी नाम शामिल है, जिन्हें पार्टी ने जमशेदपुर पूर्वी सीट से मौका दिया है.

21 में सिर्फ 1 मुस्लिम उम्मीदवार

21 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चा जिन नामों की हो रही है उसमें इरफान अंसारी भी शामिल हैं. दरअसल, वह इस लिस्ट में इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार हैं. वह मौजूदा सरकार में मंत्री भी हैं. पार्टी आलाकमान ने उन्हें एक बार फिर जामताड़ा से अपना प्रत्याशी बनाया है.

किन्हें मिला कहां से टिकट

विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
जामताड़ा  डॉ. इरफान अंसारी
जरमुंडी  बादल पत्रलेख
पोड़ैयाहाट  प्रदीप यादव
महागामा  दीपिका पांडे सिंह
बड़कागांव  अंबा प्रसाद
रामगढ़  ममता देवी
मांडू  जेपी पटेल
हजारीबाग  मुन्ना सिंह
बेरमो  कुमार जय मंगल सिंह
झरिया  पूर्णिमा नीरज सिंह
बाघमारा  जलेश्वर महतो
जमशेदपुर पूर्वी  डॉ. अजय कुमार
जमशेदपुर पश्चिमी  बन्ना गुप्ता
जगन्नाथपुर  सोना राम सिंकू
खिजरी  राजेश कच्छप
हटिया  अजय नाथ शाहदेव
मांडर  शिल्पी नेहा तिर्की
सिमडेगा  भूषण तिर्की
कोलेबिरा  नमन विक्सल कोंगाड़ी
लोहरदगा  रामेश्वर उरांव
मनिका  रामचंद्र सिंह

 

इन सीटों पर अब भी फंसा है पेंच

बेशक कांग्रेस ने एक बार में ही 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर हर किसी को हैरान किया हो, लेकिन अब भी कुछ सीटें ऐसी हैं जहां पेंच फंसा हुआ है और प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है. इन सीटों में धनबाद, बोकारो और पाकुड़ प्रमुख रूप से शामिल हैं. हालांकि पार्टी का कहना है कि जल्द ही बाकी सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे.

दो चरणों में होना है मतदान

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए 13 नवंबर तो दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर लड़ेगी

इस बार के चुनाव में काफी खींचतान के बाद इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर सहमति बनी है. कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी बची हुई सीट पर आरजेडी और अन्य सहयोगी दल मैदान में होंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में जेएमएम ने 43 सीटों पर और कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसमें से JMM ने 30 सीटें तो कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं. सात सीटों पर लड़ी आरजेडी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें

India-China Relations: अब नहीं होगा गलवान जैसा टकराव! LAC पर भारत और चीन के बीच कैसे बनी बात, एस. जयशंकर ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget