एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: फिर से एक साथ आए इंडियन नेशनल लोकदल और शिरोमणि अकाली दल

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: 2016 में इनेलो और अकाली दल का गठबंधन टूट गया था. तीन साल बाद दोनों पार्टियां फिर से एक साथ आ गई हैं.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: दूसरी पार्टियों से गठबंधन पर बात नहीं बनने के बाद शिरोमणि अकाली दल ने एक बार फिर से इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. 2014 का विधानसभा चुनाव भी दोनों पार्टियों ने मिलकर लड़ा था, लेकिन 2016 में एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो और अकाली दल के रास्ते अलग हो गए थे. दुष्यंत चौटाला के अलग पार्टी बनाने के बाद अकाली दल का साथ आना इनेलो के लिए भी राहत की बात है.

2014 में इंडियन नेशनल लोकदल ने 88 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि अकाली दल के हिस्से में दो सीटें आई थीं. 2017 की शुरुआत में एसवाईएल का मुद्दा उठाते हुए अजय चौटाला ने पंजाब विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की थी, जिसका शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने विरोध किया था.

इनेलो के लिए भी राहत

हालांकि पिछले 2 साल में दोनों पार्टियों की स्थिति में बहुत बदलाव आ चुका है. दुष्यंत चौटाला ने इनेलो से अलग होकर जेजेपी का गठन कर लिया. 2014 के विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल 24 फीसदी वोट के साथ राज्य में दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी. जेजेपी के अलग होने पर इनेलो को लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो फीसदी वोट ही मिले. वहीं अकाली दल की ना सिर्फ पंजाब से सरकार जा चुकी है बल्कि हरियाणा में भी पार्टी के एकलौते विधायक बलकौर सिंह चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए.

अकाली दल पहले 2019 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ मिलकर लड़ना चाहती थी. लेकिन विधायक के बीजेपी में शामिल होने के बाद अकाली दल ने ऐसा नहीं करने का फैसला किया. इसके बाद अकाली दल ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करने की भी कोशिश की, पर वहां बात बन नहीं पाई. इनेलो ने अपनी पहली लिस्ट में 64 उम्मीदवारों को टिकट दिया था.

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी से रिजेक्ट नेताओं के भरोसे दुष्यंत चौटाला की 'नांव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget