एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: बीजेपी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी, अमित शाह और नड्डा ने दोगुनी की सभाएं

गुरुवार शाम 5 बजे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान बंद हो जाएगा. उससे पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे को निशाने पर लेने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रही हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है. चुनाव प्रचार के आखिरी दो दिन में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को हराने की कोशिशों में जुटी बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने अपनी सभाओं की संख्या दोगुनी कर दी है. इतना ही नहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को दोगुनी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं. बुधवार और गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह जहां छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे, वहीं जेपी नड्डा दो रोड शो के अलावा दो विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह जाट और आर्य समाज के नेताओं के साथ बैठक करने के अलावा कोंडली, त्रिलोकपुरी, कृष्णा नगर और गांधीनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. जेपी नड्डा आदर्श नगर और कन्हैया नगर में रोड शो करेंगे और जंगपुरा और करावल नगर में रैली करेंगे. गौरलतब है कि ये दोनों ही नेता दिल्ली में औसतन तीन से चार रैलियों को संबोधित करते रहे हैं. केंद्रीय मंत्री भी करेंगे प्रचार दूसरी तरफ, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागलोई, करावल नगर और बाबरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी बुधवार को भाजपा के लिए ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी. ईरानी का दिल्ली के सुल्तानपुरी, रिठाला और बादली में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है. इन नेताओं के अलावा मनोज तिवारी, प्रकाश जावड़ेकर, श्याम जाजू, कई प्रदेशों के सीएम और कई फिल्मी हस्तियों का भी रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है. बता दें कि चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग बेहद तीखी हो गई है. शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले शख्स की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे पर गंदी राजनीति करने के आरोप लगाए हैं. बीजेपी जहां फायरिंग के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि आप का कहना है कि उसका गिरफ्तार हुए शख्स से कोई संबंध नहीं है.

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल बोले- सब कुछ फेल हो गया है, टुच्चे-टुच्चे स्टंट कर रहे हैं अमित शाह

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा

वीडियोज

Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget