एक्सप्लोरर

बड़ा सवाल: महाराष्ट्र में अगर एनडीए सत्ता में आता है तो मुख्यमंत्री किसका होगा?

ये कोई पहली बार नहीं है कि शिवसेना, बीजेपी के साथ गठबंधन में रहते हुए अपना सीएम बनाने की बात कर रही हो. इसके पहले भी वो कई बार ये बात कह चुकी है. वहीं बीजेपी का कहना है कि शिवसेना की ओर से इस तरह की अपेक्षा रखने में कोई हर्ज नहीं है.

मुंबई: महाराष्ट्र में अगर एनडीए गठबंधन सत्ता में आता है तो मुख्यमंत्री किस पार्टी का बनेगा ? ये सवाल इसलिए खड़ा हो गया है क्योंकि शिवसेना ने अपनी दशहरा रैली में फिर एक बार सीएम की कुर्सी पर दावा ठोक दिया है. शिवसेना की सालाना दशहरा रैली में उदधव ठाकरे के भाषण से पहले सांसद संजय राउत ने भाषण दिया. भाषण में उन्होंने कहा कि अगले दशहरे पर उद्धव ठाकरे के बगल में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बैठा दिखेगा. राउत का इशारा उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य की तरफ था जो मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड रहे हैं.

ठाकरे परिवार से चुनाव लडने वाले आदित्य पहले शख्स हैं और उन्हें सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा है. ये कोई पहली बार नहीं है कि शिवसेना, बीजेपी के साथ गठबंधन में रहते हुए अपना सीएम बनाने की बात कर रही हो. इसके पहले भी वो कई बार ये बात कह चुकी है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई में शिवसेना के पास कोई ठोस प्लान है या फिर वो प्रचार की रणनीति के तहत ये बात कह रही है.

महाराष्ट्र: शिवसेना के सीएम पद के सपने के पूरा होने की कितनी गुंजाइश है?

शिवसेना के इस सपने के पूरा होने की कितनी गुंजाईश है? महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं, इनमें आधी से भी कम यानी कि 124 सीटों पर शिवसेना लड़ रही है. बाकी 164 सीटें बीजेपी और उसके सहयोगी दल लड़ रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि सहयोगी दल के उम्मीदवार भी बीजेपी के चुनाव चिन्ह कमल को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में चुने जाने पर वे विधानसभा में तकनीकी रूप से बीजेपी के ही विधायक माने जायेंगे.

चुनाव परिणाम में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है और बहुमत का आंकडा यानी कि 145 सीटें पाती है तो जाहिर तौर पर मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा, लेकिन मामला तब गड़बड़ाएगा जब बीजेपी बहुमत के आंकडे से दूर होगी. ऐसे में संभावना ये जताई जा रही है कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी जैसी विपक्षी पार्टियों की मदद से सरकार बना ले. एनसीपी ने तो साफ कर दिया है कि अगर बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिये उसे शिवसेना की मदद करनी पड़ी तो वो करेगी.

महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद ने कहा- अगली विजयदशमी पर उद्धव ठाकरे के बगल में शिवसेना का मुख्यमंत्री दिखेगा

शिवसेना के दावे से बीजेपी परेशान नहीं बीजेपी बार बार शिवसेना की ओर से सीएम की कुर्सी पर किए जा रहे दावे से विचलित नजर नहीं आ रही. बीजेपी का कहना है कि शिवसेना की ओर से इस तरह की अपेक्षा रखने में कोई हर्ज नहीं है. बीजेपी प्रवक्ता शाएना एन.सी के मुताबिक पार्टी को विश्वास है कि विधानसभा में उसे बहुमत मिलेगा और देवेंद्र फडणवीस फिर एक बार मुख्यमंत्री बनेंगे. .

वैसे सियासी जानकारों का मानना है कि शिवसेना को पता है कि उसके लिए सीएम की कुर्सी हासिल करना आसान नहीं है, लेकिन वो बार बार इस बात को प्रचार की रणनीति के तहत कहती है. महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर को होगा और वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को की जायेगी.

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget