एक्सप्लोरर

सत्ताविरोधी लहर है फिर भी जीत पक्की? राजनीतिक विशलेषक ने बताया कैसे दयानिधि मारन जीतेंगे सेंट्रल चेन्नई सीट

2019 के लोकसभा चुनाव में दयानिधि मारन ने पट्टाली मक्कल काट्ची (PMK) के सैम पॉल को भारी अंतर से हराया था. मारन को 4,47,150 मत मिले थे, जबकि पॉल को 1,46,813 वोट मिले थे.

तमिलनाडु की सेंट्रल चेन्नई लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है. इस सीट पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के दयानिधि मारन को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोज पी. सेल्वम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेतृत्व वाला गठबंधन और नाम तमिलर काट्ची के उम्मीदवार भी इस सीट पर मुकाबले को रोचक बना रहे हैं.

तमिलनाडु में कुल 39 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें सेंट्रल चेन्नई छोटे निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यहां मतदाताओं की संख्या 23 लाख से ज्यादा है. इस लोकसभा सीट में विल्लीवक्कम, एग्मोर, हार्बर, चेपक, ट्रिप्लिकेन, थाउजेंड लाइट्स, अन्ना नगर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्हें यहां अनियमित जल आपूर्ति, यातायात जाम, मानसून के दौरान बाढ़ जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

सेंट्रल चेन्नई पर सत्तारूढ़ द्रमुक की मजबूत पकड़ है. प्रमुख द्रमुक नेता और सांसद दयानिधि मारन इस सीट से चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में पट्टाली मक्कल काट्ची (PMK) के सैम पॉल को भारी अंतर से हराया था. मारन को 4,47,150 मत मिले थे, जबकि पॉल को 1,46,813 वोट मिले थे. आगामी चुनाव में मारन का मुकाबला बीजेपी भाजपा के राज्य सचिव विनोज पी. सेल्वम से है. दिवंगत अभिनेता विजयकांत की देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (DMDK) ने बी पार्थसारथी को मैदान में उतारा है. इस चुनाव में वह एआईएडीएमके (AIADMK) के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ रही है.

अभिनेता-राजनेता सीमान एनटीके ने डॉ. आर कार्तिकेयन को दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है. उन्हें 2019 के चुनाव में कुल 30,809 वोट मिले थे. राजनीतिक पर्यवेक्षक सुमन्त रामन ने कहा कि मारन के खिलाफ सत्ताविरोधी लहर है, लेकिन वह आसानी से जीत सकते हैं क्योंकि उनके दोनों विरोधी (बीजेपी और डीएमडीके के) उम्मीदवार राजनीतिक रूप से मारन की तरह मजबूत नहीं हें. इसके अलावा सेंट्रल चेन्नई में डीएमडीके और भाजपा की अधिक उपस्थिति भी नहीं है.' सेंट्रल चेन्नई निर्वाचन क्षेत्र में कुल 23,58,526 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 6,64,076 हैं. वहीं, 6,78,658 महिलाएं और 433 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:-
Chunavi Kissa: 1980 के चुनाव में दिखा था इंदिरा गांधी का अलग अंदाज, प्रचार में RSS ने भी की थी मदद, जानिए चुनावी किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget