एक्सप्लोरर

क्या हरियाणा में AAP ने मान ली हार, केजरीवाल बोले- अगर 3-4 महीने पहले जेल से छोड़ा होता तो…

AAP Kaithal Rally: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी कैथल में रैली संबोधित करते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि हरियाणा में हमारे बिना सरकार नहीं बन रही है. 

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम राजनीतिक दल बड़ी-बड़ी रैलिया कर रहे हैं. ठीक इसी प्रकार आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी कैथल में रैली संबोधित करते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि हरियाणा में हमारे बिना सरकार नहीं बन रही है. 

जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी थोड़े दिन पहले ही जेल से छूटकर आ रहे हैं. अगर उनको जेल से तीन-चार महीने पहले छोड़ दिया जाता तो हरियाणा में आम आदमी पर पार्टी की सरकार बनती. केजरीवाल बोले, “मुझे 10 दिन पहले छोड़ा है, लेकिन फिर भी कह कर जा रहा हूं कि हरियाणा में सरकार हमारे बिना नहीं बन रही है. जो भी सरकार बनेगी वह उनसे काम कराएंगे और अपनी गारंटी या पूरी करवाएंगे.” 

जनता को दी पांच गारंटियां

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पांच गारंटियां देकर जा रहे हैं, जिसमें से पहले है कि वह 24 घंटे राज्य में बिजली देंगे और जीरो बिजली बिल आएगा. लोगों के बकाया बिल भी माफ कर दिए जाएंगे. ऐसा मैं दिल्ली और पंजाब में में भी किया है. दूसरी गारंटी यह है कि जैसे पंजाब और दिल्ली में शानदार स्कूल बने हैं वैसे ही हरियाणा में भी बना देंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के लोगों के बच्चों की गारंटी उनके हाथ में है. बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छा रोजगार देंगे. ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो यह कहे कि आप हमें वोट दो हम आपके बच्चों का भविष्य बनाएंगे. ऐसा सिर्फ अरविंद केजरीवाल कहता है. 

हरियाणा में शानदार अस्पताल बनाएंगे केजरीवाल

तीसरी गारंटी में केजरीवाल ने पूरे हरियाणा में शानदार मोहल्ला क्लीनिक बनाने की बात की. केजरीवाल बोले कि सभी पार्टियों ने जितने भी सिविल हॉस्पिटल बनवाए हैं सभी कबाड़ हैं. दिल्ली की तरह शानदार अस्पताल बनाएंगे और सभी इलाज को मुफ्त करवा देंगे. चौथी गारंटी में वह बोले कि दिल्ली में 12 लाख बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम करके आए हैं. वहीं पंजाब में 45 हजार सरकारी नौकरी दे दी है. यह नौकरियां बिना रिश्वत और बिना सिफारिश के दी गई है. तीन लाख प्राइवेट रोजगार का इंतजाम किया है. हरियाणा के बच्चों के लिए भी रोजगार का इंतजाम किया जाएगा. पांचवी गारंटी यह है कि 18 साल से ऊपर की महिलाओं के बैंक खातों में हजार-हजार रुपए हर महीने डाले जाएंगे. 

हमारे बिना नहीं बन रही सरकार

उन्होंने कहा कि लोग कहेंगे की गारंटी तो अरविंद केजरीवाल बड़ी-बड़ी दे रहे हैं, लेकिन जीतोगे क्या? इसपर केजरीवाल ने कहा कि अगर यह लोग हमें तीन-चार महीने पहले जेल से छोड़ देते तो सरकार हमारी बनती. 10 दिन पहले मुझे जेल से छोड़ा गया. लेकिन मैं कह रहा हूं हमारी इतनी सीटें आ रही है कि हमारे बिना सरकार नहीं बनेगी हरियाणा की. यह पांच गारंटी है पूरी करने की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल ने ली है.

यह भी पढ़ें- Haryana Elections: 'हरियाणा के लोग पसंद कर रहे कांग्रेस की गारंटियां', घोषणापत्र पर क्या बोले पवन खेड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
Donald Trump On Canada: चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?

वीडियोज

Freedom At Midnight 2 और Black Warrant के एक्टर Anurag Thakur ने बताया क्यों है Theatre जरूरी
Delhi Murder Case: Mangolpuri में गली में चाकूओं से युवक को गोद गए शख्स | Breaking News | ABP News
बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
Donald Trump On Canada: चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, क्या इस वक्त गोल्ड खरीदना सही फैसला होगा?
1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, क्या इस वक्त गोल्ड खरीदना सही फैसला होगा?
Home Decor Tips: छोटे घर को लग्जरी बनाना है आसान, जानें 5 स्मार्ट आइडियाज
छोटे घर को लग्जरी बनाना है आसान, जानें 5 स्मार्ट आइडियाज
बादलों के बीच भी धुंध से कैसे बचता है विमान का कांच, किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
बादलों के बीच भी धुंध से कैसे बचता है विमान का कांच, किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
Embed widget