एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम: क्यों 75 पार नहीं कर पाई बीजेपी?

हरियाणा में बीजेपी ने 40 और कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की है. बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान 'अबकी बार 75 पार' का नारा दिया था. लेकिन 75 सीट के आसपास भी नहीं पहुंची.

नई दिल्ली: हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा देने वाली बीजेपी और मनोहर लाल खट्टर सरकार महज़ 40 सीटों पर ही सिमट गई. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब रही थी, तो पांच महीने बाद ऐसा क्या हुआ कि बीजेपी 40 सीटों पर ही सिमट गई. दरअसल, ये कहानी शुरू होती है तो विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा से.

मनोहर लाल ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जिसमें हर विधानसभा सीट में जितने भी प्रत्याशी थे सब को शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कहा गया. अगर एक विधानसभा क्षेत्र में पांच लोग टिकट मांग रहे थे तो सभी को पांच अलग अलग जगह पर शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कहा गया. लेकिन जब टिकट बंटवारे की बात हुई तो किसी एक व्यक्ति को ही टिकट मिला. बाकी चार बागी हो गए और यहां से शुरू होता है बीजेपी के 75 पार के नारे पर बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं का हमला.

जन आशीर्वाद यात्रा तो मनोहर लाल खट्टर पर भारी पड़ी ही. इसके साथ ही उन्होंने टिकट बंटवारे में जातिगत समीकरणों को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया. उदाहरण के तौर पर समालखा विधानसभा सीट, जहां पर इस चुनाव से पहले सभी पार्टियां किसी गुर्जर को टिकट देती थी लेकिन बीजेपी ने एक ब्राह्मण को उम्मीदवार बनाया और वह सीट हार गए. ऐसी ही कई सीटें हैं जहां जातिगत समीकरणों को मनोहर लाल खट्टर ने दरकिनार किया.

इसके अलावा हरियाणा में बीजेपी और ग़ैर जाट पार्टी होते हुए भी विधानसभा चुनाव में 20 जाट उम्मीदवार खड़े किए जो कि बीजेपी के लिए नुक़सानदेह रहा. इसके साथ ही जेजेपी इस चुनाव में उभरकर आयी और दुष्यंत चौटाला चौधरी देवीलाल की विरासत हासिल करने में क़ामयाब रहे

लेकिन जिंद उपचुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक बीजेपी यह मानती रही कि जेजेपी सिर्फ कांग्रेस का वोट काट रही है. इस विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की पार्टी ने जहां भी गैर जाट उम्मीदवार खड़े किए, उसने सिर्फ़ बीजेपी के ही वोट काटे और उन तमाम सीटों पर या तो कांग्रेस जीती या फिर दुष्यंत चौटाला की पार्टी. बीजेपी या मनोहर लाल इस राजनीतिक चाल को भी नहीं समझ पाए.

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा में बीजेपी के हौसले बुलंद थे और उन्हें लग रहा था कि बीजेपी 75 सीटें लाने वाली है. यूं कहें कि मनोहर लाल खट्टर ने खुद को हरियाणा का मोदी समझ लिया था. वह भी मानने लगे थे कि बीजेपी का टिकट विधायक बनने की गारंटी हो चुका है और शायद इसलिए विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह जैसे कैबिनेट मंत्रियों का टिकट काटा गया और राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर जैसे पार्टी के दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट देने से मना कर दिया गया.

हरियाणा में किसकी बनेगी सरकार? महाराष्ट्र में शिवसेना ने BJP को CM पद के लिए याद दिलाया 50-50 फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget