एक्सप्लोरर

हरियाणा में कौन होगा CM? कांग्रेस में हुड्डा से सैलजा तक ने भरा दम, बढ़ेगी टेंशन!

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो गई है. यहां एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान हुए हैं.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो गए हैं. राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इस पर एग्जिट पोल भी आ गया है. लगभग सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को आगे बताया गया है. इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 90 में से 59 सीटें और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 21 सीटें मिलने का अनुमान है. 

ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल में राज्य में इंडिया गठबंधन को 57 सीटें और एनडीए गठबंधन को 27 सीटें मिलने का अनुमान है. साथ ही अन्य पार्टियों को 0 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है. सीएनएन 24 के एग्जिट पोल में राज्य में इंडिया गठबंधन को 59 सीटें और एनडीए गठबंधन को 21 सीटें मिलने का अनुमान है. साथ ही अन्य पार्टियों को 10 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके साथ ही कांग्रेस में अब कई नेता मुख्यमंत्री पद के लिए अपने दावेदारी पेश कर चुके हैं. आइये जानते हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए किन नेताओं का नाम आगे आ रहा है. 

भूपिंदर सिंह हुड्डा

इस लिस्ट में पहला नाम निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा का है. उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व किया है. इसके अलावा वो 2005 से 2014 तक दो बार सीएम भी चुके हैं. मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं अभी रिटायर नहीं हुआ हूं. राज्य में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी. इसके अलावा यह पार्टी आलाकमान ही तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा."

कुमारी शैलजा

इस रेस में दूसरा नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा का है. एक प्रमुख दलित चेहरा होने के अलावा वह गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं. अपनी दावेदारी पेश करते हुए उन्होंने कहा था, "कांग्रेस मेरे अनुभव और पार्टी के प्रति मेरी निर्विवाद निष्ठा को खारिज नहीं कर सकती हैं. मैं कांग्रेस की वफादार सिपाही हूं और हमेशा रहूंगी. हर कोई जानता है कि कांग्रेस में सीएम को लेकर फैसला पार्टी आलाकमान करती है."

दीपेंद्र हुड्डा

सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि अगर भूपिंदर सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर होते हैं तो वो बेटे दीपेंद्र हुड्डा का नाम भी आगे कर सकते हैं. सीएम पद को लेकर उन्होंने कहा था, "कुमारी शैलजा ने जो कहा है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है. इसके लिए कांग्रेस में एक प्रक्रिया है. पार्टी के लिए पहली प्राथमिकता बहुमत हासिल करना और सरकार बनाना है. मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी आलाकमान के स्तर पर एक बैठक होती है. इसमें निर्वाचित विधायकों से सलाह ली जाती है और अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाता है. 

रणदीप सिंह सुरजेवाला

रणदीप सिंह सुरजेवाला के नाम पर भी चर्चा काफी ज्यादा तेज है. अपने गृह क्षेत्र कैथल में अपना वोट डालने के बाद राज्यसभा सांसद और एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था, "सीएम बनने की महत्वाकांक्षा रखना गलत नहीं है. हम सीएम चेहरे के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा लिए गए निर्णय को स्वीकार करेंगे."

उदय भान

पार्टी सूत्रों का कहना है कि हरियाणा कांग्रेस प्रमुख और दलित नेता उदय भान भी सीएम पद के दावेदारों में से एक हैं. उन्हें भूपिंदर सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है. द इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली में एआईसीसी नेताओं के साथ एक बैठक में उन्होंने राज्य में एक दलित चेहरे को आगे करने की बात कही थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर

वीडियोज

'AMU में मस्जिद है तो मंदिर भी बनना चाहिए'- Devkinandan | Social Issue | Breaking
Drung Waterfall: बर्फबारी में झरना बन गया बर्फ का किला, पर्यटकों ने लिया आनंद | Jammu-Kashmir
चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से छूट पर SC का नोटिस | Breaking News |
International Kite Festival में देश-विदेश के पतंगबाजों का धमाल | Ahmedabad | PM Modi
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Chancellor Frederick Merz | Nepal | Virat Kohli | Congress | Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर
क्या बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप का मैच पाकिस्तान में होगा? आईसीसी को पीसीबी ने दिया ये खास ऑफर
कौन हैं माही विज के करीबी दोस्त नदीम नदज? सलमान खान से भी है खास रिश्ता
कौन हैं माही विज के करीबी दोस्त नदीम नदज? सलमान खान से भी है खास रिश्ता
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
Diabetes Skin Symptoms: ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
SSC GD Constable Result: SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
Embed widget