एक्सप्लोरर

Jignesh Mevani Profile: जिग्नेश मेवाणी जिनका दलित आंदोलन से शुरू हुआ सफर...आज गुजरात में बड़ा नाम बन चुके हैं

Gujarat Election News : गुजरात के अहमदाबाद जिले के वडगाम विधानसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में 5 दिसंबर को होने वाले हैं. इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी चुनावी मैदान में हैं.

Gujarat Assembly Elections 2022:  गुजरात विधानसभा चुनाव में कई ऐसे चेहरे हैं, जो इस चुनाव के केंद्र में हैं. इस विधानसभा चुनाव में जिनकी चर्चा काफी जोरो से हो रही है. ऐसे ही गुजरात के चर्चित नेताओं में एक नाम दलित नेता जिग्नेश मेवाणी का है. इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने उन्हें वडगाम विधानसभा सीट से टिकट दिया है. मेवाणी ने यह सीट साल 2017 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए जीता था. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मनीभाई जेठ भाई वाघेला को इस सीट से टिकट दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने दलपत भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है.

जिग्नेश मेवाणी को एक मुखर बीजेपी का आलोचक माना जाता है. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक ट्वीट करने के मामले में 10 दिनों तक हिरासत में भी रह चुके हैं. गुजरात राज्य में मेवाणी को दलित राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है.

कौन हैं जिग्नेश मेवाणी
जिग्नेश मेवाणी का जन्म 11 दिसंबर 1982 में गुजरात के अहमदाबाद जिले में हुआ था. जिग्नेश मूल रूप से मिउ गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम नटवर भाई परमार है, वह 69 साल हैं. उनकी माता का नाम चंद्रबेन हैं. जिग्नेश मेवाणी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेवाणी हमेशा थोड़े बहुत आदर्शवादी लगते थे. उनके पिता का कहना है कि मेवाणी हमेशा से जेल जाने को तैयार रहते हैं. उनके पिता 1987 में अहमदाबाद नगर निगम से एक क्लर्क के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे.

मेवाणी की शिक्षा
गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की शुरुआती शिक्षा अहमदाबाद जिले में ही हुई है. बाद में उन्होंने साल 2003 में अहमदाबाद के एच के आर्ट्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में कला स्नातक की पढ़ाई की.  साल 2004 में उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार में डिप्लोमा की डिग्री भी प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने 2004 से 2007 तक गुजराती पत्रिका में एक रिपोर्टर के रूप में नौकरी भी किया. साल 2013 में उन्होंने अहमदाबाद के  डी. टी. लॉ कॉलेज  से कानून की पढाई में स्नातक कोर्स भी किया.

परिवार का मिला हमेशा साथ
मेवाणी  की अधिकांश राजनीतिक यात्रा के दौरान उनका परिवार हमेशा उनके साथ रहा है. उनका पूरा परिवार उनके साथ ऊना मार्च में शामिल हुआ था. उनके पिता परमार ने मेवाणी की अधिकांश चुनावी रैलियों में भाग भी लिया और 2017 में वडगाम में उनके लिए प्रचार भी किया था. उन्होंने 20 गांवों की कमान भी संभाली थी. उनके पिता परमार ने अपने  बेटे की रिहाई के लिए हुए सभी प्रदर्शनों का भी हिस्सा भी बने थे.

दलित आंदोलन से उभरा था यह नेता

गुजरात के सौराष्ट्र इलाके के उना गांव में दलितों पर हुए अत्याचार के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था. जिग्नेश मेवानी ने अहमदाबाद से उना तक दलित अस्मिता यात्रा की थी. जो 15 अगस्त 2016 को खत्म हुआ था. इस आंदोलन में दलित महिलाओं सहित कुछ 20,000 दलितों ने भाग लिया था.

कब होंगे मतदान

गुजरात विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होने वाले हैं. गुजरात के 89 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को होना है. वहीं बाकी के बचे 93 सीटों के लिए चुनाव 5 दिसंबर को होना है. इस चुनाव के नतीजे तीन दिन बाद 8 दिसंबर को आएंगे. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. बीजेपी ने इस बार भूपेंद्र पटेल के चेहरे पर भरोसा जताया है. वहीं आप ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी को बनाया है.

Mangaluru Blast Case: मंगलुरु के ऑटो रिक्शा ब्लास्ट की NIA करेगी जांच, गिरफ्त में है आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget