एक्सप्लोरर

Mangaluru Blast Case: मंगलुरु के ऑटो रिक्शा ब्लास्ट की NIA करेगी जांच, गिरफ्त में है आरोपी

Mangaluru Blast Case: मंगलुरु में ऑटो रिक्शा में हुए ब्लास्ट केस को लेकर जांच तेज हो गई है. हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच विस्फोट करने की जिम्मेदारी इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल ने ली है.

Mangaluru Auto Blast Case: मंगलुरु के एक ऑटो रिक्शा में हुए ब्लास्ट मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. इस विस्फोट को कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और प्रवीण सूद एक्ट ऑफ टेरर बता चुके हैं. 

डीजीपी प्रवीण सूद ने बुधवार (23 नवंबर) को बताया, ‘‘ ब्लास्ट का उद्देश्य दो समुदायों के बीच मतभेद पैदा करना था, इसमें कोई शक नहीं है. जब कोई विस्फोट होता है तो समुदायों के बीच मतभेद बढ़ते हैं, चाहे वह हिंदू, मुस्लिम या ईसाई हों. उनका इरादा देश को अस्थिर करना था. उनका इरादा निश्चित रूप से सांप्रदायिक सद्भाव और एकता को बिगाड़ने का था.’’

सरकार ने क्या कहा? 
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को बताया कि वह उस अस्पताल में भी गए, जहां ऑटो ड्राइवर पुरुषोत्तम पुजारी का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि शारिक कोयंबटूर और कन्याकुमारी जैसे विभिन्न स्थानों पर गया था और जांच जारी है. वहीं इस दौरान उनके साथ मौजूद डीजीपी प्रवीण सूद ने कहा कि विस्फोट के पहले दिन से एनआईए और केंद्रीय एजेंसियां जांच का हिस्सा हैं. अब अधिकारिक तौर पर एनआईए को जांच सौंप दी गई है.  

मामला क्या है? 
कर्नाटक के शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली का रहने वाला शारिक शनिवार (19 नवंबर) को एक प्रेशर कुकर में बम लेकर ऑटोरिक्शा में यात्रा कर रहा था, जिसमें डेटोनेटर, तार और बैटरी लगी हुई थी और इसमें विस्फोट हो गया था. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

किसने किया हमला? 
इस्लामिक रेजिस्टेंस काउंसिल (IRC) ने मंगलुरु में हुए धमाके को कथित तौर पर करने का दावा किया है. आईआरसी ने कहा है कि उसके ‘मुजाहिद भाई मोहम्मद शारिक’ ने ‘कादरी में एक हिंदू मंदिर’ पर हमले की कोशिश की थी. फिलहाल इसको लेकर पुलिस की जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें-

Mangaluru Blast Case: इस आतंकी संगठन से जुड़ा था शारिक, करने वाला था कादरी मंदिर पर अटैक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
'जांच करें, एक्शन न लें', प्रदर्शन में लाठीचार्ज पर 8 राज्यों को SC का नोटिस
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी
बांकीपुर उपचुनाव पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget