एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: क्या वराछा विधानसभा क्षेत्र में फिर से सत्ता में आ सकती है बीजेपी? इस बार बदल गए हैं समीकरण

Gujarat Election 2022: सूरत लोकसभा के अंतर्गत आने वाले वराछा में कांग्रेस के प्रफुल्लभाई छगनभाई तोगड़िया, बीजेपी के किशोरभाई कनानी और आम आदमी पार्टी के अल्पेश कथीरिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव लड़ रहीं सभी पार्टियों के दिग्गज नेता प्रचार करने में जुटे हैं. चुनाव के आखिरी वक्त में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसके अलावा ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन और छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी भी गुजरात चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

2017 में बीजेपी जीती
सूरत लोकसभा के अंतर्गत आने वाले वराछा में कांग्रेस के प्रफुल्लभाई छगनभाई तोगड़िया, बीजेपी के किशोरभाई कनानी और आम आदमी पार्टी के अल्पेश कथीरिया के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. वराछा में पहले चरण में मतदान होना है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से किशोरभाई कनानी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के गजेरा धीरूभाई को 13998 वोटों के मार्जिन से हराया था.

8 दिसंबर को आएंगे नतीजे
जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की दर्शना विक्रम जरदोश ने कांग्रेस के अशोक पटेल को 548230 के भारी वोटों के अंतर से हरायया था. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य का सरताज कौन होगा, इसके लिए सभी दल तैयार हैं. राज्य में पहले चरण में 89 सीटों के लिए 1 दिसंबर को मतदान होंगे और दूसरे चरण के मतदान 5 दिसंबर को होंगे. राज्य के चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. बता दें कि गुजरात की 73 शहरी सीटों पर बीजेपी की मजबूत पकड़ है. अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को गुजरात में सरकार बनानी है तो उसे राज्य की शहरी सीटों में बीजेपी के वर्चस्व को तोड़ना होगा. 

2017 के चुनाव में 73 शहरी सीटों में से बीजेपी को 56 सीटें हासिल हुई, जबकि कांग्रेस की महज 17 सीट जीतने में कामयाबी मिली थी. कांग्रेस ने साल 2012 के चुनाव में 14 सीटें जीती थीं यानी कि पिछले चुनाव में कांग्रेस 3 सीटें ज्यादा जीती. पार्टी को यह सीटें अहमदाबाद और उसके आसपास के अलावा राजकोट क्षेत्र से आई थी. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: मैं महिलाओं से अनुरोध करती हूं कि अगर AAP का कोई नेता मिले तो...जानिए स्मृति ईरानी ने क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget