एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: PM मोदी के ‘घर’ वडनगर में पिछली बार हार गई थी BJP, इस बार नए चेहरों पर दांव

2017 में बीजेपी यह सीट हार गई थी. कांग्रेस ने इस सीट पर विजय प्राप्त की थी लेकिन यह सीट ज्यादा दिन पार्टी के खाते में नहीं रह पाई.

गुजरात विधानसभा चुनाव में महेसाणा क्षेत्र काफी महत्त्व रखता है. मेहसाणा जिले की ऊंझा विधानसभा सीट  जो इस बार भी सबसे चर्चित सीटों में से एक है. यही वो विधानसभा सीट है, जिसके अंतर्गत पीएम मोदी का पैतृक गांव वडनगर आता है. यहीं पर प्रधानमंत्री मोदी का जन्म हुआ था और यहीं उन्होंने अपना बचपन बिताया है. आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सियासी दलों की यहां काफी पैनी नज़र है. कांग्रेस ने भी अपना दम लगा दिया है ताकि यह सीट उनके खाते में आ जाये.

2017 में बीजेपी यह सीट हार गई थी. कांग्रेस ने इस सीट पर विजय प्राप्त की थी लेकिन यह सीट ज्यादा दिन पार्टी के खाते में नहीं रह पाई.कांग्रेस के आशा पटेल ने बीजेपी के उम्मीदवार नारण पटेल को बड़े अंतर से हरा दिया था जो करीब 20 हजार से ज्यादा वोटों का था. लेकिन आशा पटेल ने दो साल बाद कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गई थीं. 2019 के उप चुनाव में उन्होंने यहां से दोबारा जीत प्राप्त की थी जिसके बाद सीट बीजेपी के पास चली गयी थी. 

दिसंबर 2021 में विधायक आशा पटेल का बीमारी की वजह से देहांत हो गया. तब से यह सीट खाली है. इस बार बीजेपी ने किरीट पटेल को और कांग्रेस ने अरविंद पटेल को यहां से टिकट दिया है. दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा है. दोनों ही जम कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता का विश्वास जीतने की कोशिश भी कर रहे हैं. 

ऊंझा विधानसभा सीट काफी चर्चित सीट है. इस सीट पर अगर बात करे 1990 से बात करें तो बीजेपी ने छह बार विजय प्राप्त की है तो वहीं कांग्रेस ने एक बार. इस सीट पर पाटीदारों की कुलदेवी उमिया माताजी का स्थान है. इस क्षेत्र के किसान सौंफ और जीरा की खेती करते हैं. इस सीट पर पाटीदारों  का काफी प्रभाव माना जाता है. 

गुजरात में पहले चरण के लिए एक दिसंबर को मतदान है तो वहीं दूसरे चरण के लिए पांच को वोटिंग होगी. राज्य की सभी 182 सीटों पर नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget