एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: जीत के बाद कोई प्रत्याशी दल ना बदल सके, AAP ने कैंडिडेट से एफिडेविट साइन करवाया

Goa Election 2022: आप के संयोजक अरविंद केजरीवा ने अपने प्रत्याशी से एफिडेविट साइन करवाया. इस एफिडेविट में चुनाव जीतने के बाद पार्टी न छोड़ने समेत कई मुद्दों को शामिल किया गया है.

Goa Elections: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Election) को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उनकी मौजूदगी में पार्टी के सीएम चेहरे अमित पालेकर (Amit Palekar) ने सभी प्रत्याशियों को इस बात की शपथ दिलाई कि आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी प्रत्याशी कट्टर ईमानदार होंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद ना कभी बिकेंगे और ना कभी दूसरी पार्टी में जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में पिछले एक-दो चुनावों से देखा जा रहा है कि जीतने के बाद विधायक (MLA) बीजेपी में चले जाते हैं. वे एक तरह से अपने मतदाताओं के वोट को बेच देते हैं, जो उनके साथ धोखा है.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एफिडेविट साइन करने की इसलिए जरूरत पड़ी, क्योंकि गोवा की जनता भरोसा नहीं करती है कि ईमानदारी से सरकार चल सकती है और ईमानदार प्रत्याशी हो सकते हैं. हर प्रत्याशी अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर घर में एफिडेविट की एक-एक कॉपी भिजवाएगा, ताकि चुनाव जीतने के बाद अगर वे बेइमानी करते हैं या पार्टी बदलते हैं, तो उन पर केस कर सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने गोवा में आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि गोवा की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण दिन है. गोवा की राजनीति में दो समस्याएं हैं. राज्य में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा है. गोवा सरकार देश में सबसे संपन्न सरकारों में से एक है. इसके बावजूद गोवा के लोगों को सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. इसके बावजूद लोगों की ढेर सारी समस्याएं हैं, क्योंकि लोगों का बहुत सारा पैसा चोरी हो जाता है.

दूसरी, चाहे किसी भी पार्टी से कोई चुनाव लड़े, चुनाव जीतने के बाद वह कभी भी किसी दूसरी पार्टी में चला जाता है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक-दो चुनावों से देखने को मिल रहा है कि चाहे जिस पार्टी से चुनाव लड़ें, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह सारे बीजेपी में चले जाते हैं. यह एक तरह से मतदाताओं के साथ धोखा है. जिसके नाम पर आप वोट लेकर आते हैं और लोग भरोसा दिखाते हैं कि हम उक्त पार्टी को वोट दे रहे हैं, तो एक तरह से आप अपने उन लोगों के वोट को बेच देते हो.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज गोवा के हमारे सभी प्रत्याशियों ने एक एफिडेविट साइन किया है. एफिडेविट में हमारे सभी प्रत्याशी यह कसम खा रहे हैं कि अगर हम जीते तो ईमानदारी से काम करेंगे, हम रिश्वत नहीं लेंगे, हम भ्रष्टाचार नहीं करेंगे. दूसरा कि हम आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने प्रत्याशियों को बहुत ही ध्यान से चुना है. एक-एक प्रत्याशी को हमने देखा है कि वो साफ छवि वाला है, अच्छा प्रत्याशी है, ईमानदार प्रत्याशी है. हमने अपने सभी प्रत्याशी को अच्छे से चुना है. इसलिए सभी ईमानदार प्रत्याशी हैं और अच्छे प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इस एफिडेविट की इसलिए जरूरत पड़ी, क्योंकि जनता को भरोसा दिलाना है. जनता भरोसा नहीं करती है कि ईमानदारी से सरकार चल सकती है और ईमानदार प्रत्याशी हो सकते हैं. इसलिए जनता को भरोसा दिलाना है.

Uttarakhand Election: उत्तराखंड में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 5 लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए देने का वादा, 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget