एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या स्वाति मालीवाल संग हुई कथित 'मारपीट' से जुड़ा है ये वायरल वीडियो? जानिए क्या है असली सच

Fact Check News: स्वाति मालीवाल संग हुई कथित मारपीट की चर्चा इन दिनों पूरे देश में हो रही है. इस घटना से जुड़ा एक फर्जी वीडियो भी वायरल होने लगा है.

Swati Mailwal Video Fact Check: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के कथित मारपीट का एक फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा है. जो वीडियो वायरल हो रही है, वो दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के मध्यस्थता करवाने वाले सेंटर की है. मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार ने उनके साथ 13 मई, 2024 को सीएम हाउस में मारपीट की. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, विभव कुमार ने आरोपों से इनकार किया है और दिल्ली पुलिस को लिखा है कि उनकी शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की जाए. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है. वहीं, इस घटना के बीच स्वाति मालीवाल संग हुई कथित मारपीट का वीडियो बताकर एक क्लिप काफी वायरल की जा रही है. 

49 सेकेंड के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "दिल्ली के सीएम के आधिकारिक निवास शीश महल का वीडियो. @SwatiJaiHind, आपको भी देखना चाहिए कि #DelhiCMResidence के यहां किस तरह लड़ाई हुई. ये तो होना ही था, स्वाति मालीवाल की पिटाई हुई है, पिटाई केजरीवाल के PA ने की है, खबर आ रही है की CMO में जमकर लात घुसे चल रहे हैं, कारण बताया जा रहा है की स्वाति, मारलोना, संजय, सबको CM बनना है और केजरीवाल अपनी राबड़ी को ही मुख्यमंत्री बनाना चाह रहे हैं बहुत जुतमपैजार बाकी है." यहां क्लिक कर वीडियो को देखा जा सकता है. 


Fact Check: क्या स्वाति मालीवाल संग हुई कथित 'मारपीट' से जुड़ा है ये वायरल वीडियो? जानिए क्या है असली सच

फैक्ट चेक में क्या सामने आया है? 

बूम ने फैक्ट चेक करने पर पाया कि वायरल वीडियो दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट मध्यस्थता केंद्र में हुई लड़ाई का है और इसमें मालीवाल पर हुए कथित हमले को नहीं दिखाया गया है. वीडियो को कीफ्रेम में काटने के बाद गूगल की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया गया. तब पता चला कि इससे जुड़े कई वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं. उन पोस्ट्स में बताया गया है कि वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के तीस हजारी मध्यस्थता केंद्र का है. 

वीडियो में कई सारे ऐसे कमेंट्स भी मिले हैं, जो वकीलों के जरिए किए गए. उन्होंने बताया कि वे उस वक्त वहीं थे, जब तीस हजारी कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में लड़ाई हुई. यहां क्लिक कर वीडियो देखें. 


Fact Check: क्या स्वाति मालीवाल संग हुई कथित 'मारपीट' से जुड़ा है ये वायरल वीडियो? जानिए क्या है असली सच

फैक्ट चेक के दौरान अप्रैल, 2024 में शूट किया गया व्लॉग भी मिला, जो तीस हजारी कोर्ट का था. व्लॉग में दिख रहा कमरा वायरल वीडियो से मैच खा रहा था, जिससे इसके लोकेशन की पुष्टि भी हो गई. इसे वीडियो के 1.52 मिनट के टाइम स्टैंप पर देखा जा सकता है. यहां क्लिक कर यूट्यूब व्लॉग देखें. 


Fact Check: क्या स्वाति मालीवाल संग हुई कथित 'मारपीट' से जुड़ा है ये वायरल वीडियो? जानिए क्या है असली सच

इसके अलावा भी कई सारे ऐसे पोस्ट मिले, जिन्हें 12 मई, 2024 को पोस्ट किया गया था. ये पोस्ट स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट के पहले के थे. एक ऐसे ही पोस्ट को @iAtulKrishan1 नाम के यूजर ने पोस्ट किया था.

इसने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "झड़प/फुल ड्रामा. दिल्ली के तीस हजारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार के सदस्यों को मध्यस्थता केंद्र में एक-दूसरे से झड़प करते हुए देखा जा सकता है. ये लोग यहां विवाद निपटाने आए थे, लेकिन खुद ही एक-दूसरे से भिड़ गए."

Disclaimer: This story was originally published by Boom, and translated by ABP Live as part of the Shakti Collective. 

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे की पार्टी के रोड शो में लहराया पाकिस्तानी झंडा? जानिए कितना सच है ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget