एक्सप्लोरर

बिहार-महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से वोटिंग? क्या है इस दावे के पीछे का सच

Lok Sabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक 2024 लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है. हालांकि, सोशल मीडिया पर चुनावों की तारीखों को लेकर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहा है.

Lok Sabha Election 2024: 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जल्द खत्म होने वाला है. इसके बाद लोकसभा की 543 सीटों के लिए इस साल अप्रैल और मई में आम चुनाव होने की संभावना है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया है कि बिहार में 11 अप्रैल से मतदान शुरू होगा और 19 मई तक चलेगा. 

नोटिस में कहा गया है कि राज्य में वोटिंग सात चरणों में होगी. साथ ही नोटिस में वोटिंग की तारीखों का भी जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया है पहले चरण में 4 सीटों पर वोटिंग होगी. इसके बाद दूसरे तीसरे, चौथे और पांचवे चरण में 5 सीटों पर मतदान होगा, जबकि छठे और सांतवे चरण में 8-8 सीटों पर मतदान किया जाएगा.

महाराष्ट्र चुनाव की फर्जी पोस्ट वायरल
इसी तरह अन्य यूजर्स ने भी महाराष्ट्र में मतदान की तारीख बताकर नोटिस को शेयर किया है. मराठी में लिखे इस पोस्ट में दावा किया गया है कि महाराष्ट्र में मतदान चार चरणों में होगा. इसमें कहा गया है कि पहले चरण के लिए मतदान 11 अप्रैल को होगा. इसके बाद 18 अप्रैल, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी.
बिहार-महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से वोटिंग? क्या है इस दावे के पीछे का सच

चुनाव आयोग ने नहीं की घोषणा
2024 के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से महाराष्ट्र और बिहार के लिए कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. अगर कार्यक्रम की घोषणा की गई होती तो यह सुर्खियां बनती और एक आधिकारिक अधिसूचना सरकारी पोर्टल, प्रेस सूचना ब्यूरो पर भी उपलब्ध होती, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है.
 
वायरल पोस्ट में 2019 की तारीखें
आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार में राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी 2019 की अधिसूचना मौजूद है और पेज नंबर 18 पर 2019 का शेड्यूल वही है, जो आगामी चुनावों की तारीखों के रूप में बताया जा रहा है. वहीं, आम चुनावों के लिए महाराष्ट्र में मतदान की जिन तारीखों शेयर किया जा रहा है वह भी 2019 की हैं.

भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक 2024 के चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है. 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है, जिसका मतलब है कि चुनाव संभवतः अप्रैल और मई में होंगे.

यह भी पढ़ें- 'वो देश विरोधी हैं, वो तो आरएसएस के खिलाफ बोलेंगी', सीएम ममता बनर्जी पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget