एक्सप्लोरर

विधायक बनने के बाद विधानसभा से ही TikTok के जरिए अपना काम लोगों को दिखाउंगी- सोनाली फोगाट

हरियाणा की आदमपुर सीट से बीजेपी ने सोनाली फोगाट को चुनाव मैदान में उतारा है. सोनाली फोगाट पहले अभिनेत्री थीं और उन्होंने कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है. सोनाली टिकटॉक पर भी खासी पॉपुलर हैं और इस प्लेटफॉर्म पर उनके एक लाख से अधिक फॉलोअर हैं.

आदमपुर: यूं तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर सैकड़ों उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन जिस एक उम्मीदवार की चर्चा बीते कुछ दिनों से सबसे ज्यादा हो रही है वो हैं आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार सोनाली फोगाट. सोनाली फोगाट वैसे तो प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा वायरल हो रहे उनके टिकटॉक वीडिओज़ की वजह से है. सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर सोनाली फोगाट का क्रेज कुछ ऐसा है कि देखते ही देखते उनके फॉलोवर्स की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है.

सोनाली फोगाट हिसार जिले की ही रहने वाली हैं और बीते कुछ समय से नलवा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें नलवा की बजाय आदमपुर सीट से टिकट दे दिया. आदमपुर सीट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ रही है, भजनलाल के बाद उनके बेटे कुलदीप विश्नोई और बहू रेणुका विश्नोई भी यहां से न सिर्फ लगातार चुनाव लड़ रहे हैं बल्कि एकतरफा जीत भी दर्ज कर रहे हैं. ऐसे में आदमपुर की जनता सोनाली का कितना साथ देगी ये तो नतीजों के बाद पता चलेगा लेकिन टिकटॉक स्टॉर सोनाली फोगाट को मैदान में उतारकर बीजेपी ने आदमपुर सीट पर चुनावी लड़ाई ग्लैमरस जरूर बना दी है.

हरियाणा में बीजेपी ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को चुनाव मैदान में उतारा, देखें तस्वीरें

सोनाली फोगाट पेशे से अभिनेत्री हैं, टीवी सीरियल्स में काम करने के साथ ही उन्होंने दूरदर्शन में एंकरिंग भी की है और साथ ही साथ फिल्मों में भी अभिनय करती हैं. बकौल सोनाली पिछले साल ही उन्होंने अभिनेता रवि किशन और जिम्मी शेरगिल के साथ दो फिल्मों की शूटिंग की है जिनमें से जिम्मी शेरगिल के साथ की गई फ़िल्म चुनाव से पहले ही 18 अक्टूबर को रिलीज भी होने वाली है. चुनाव से पहले अचानक सोशल मीडिया पर फेमस होने को लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने सोनाली फोगाट से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उन्हें परसों ही जानकारी मिली कि व्हाट्सएप्प पर उनके वीडियो शेयर हो रहे हैं और लोगों ने उन्हें तुरंत टिकटॉक ऐप डिलीट करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. सोनाली के मुताबिक उन्हें पहले भी इस ऐप को डिलीट करने के लिए कहा गया था क्योंकि लोगों को लगता था कि राजनीति में होकर ये सब काम नहीं करना चाहिए. लेकिन उन्होंने तब भी डिलीट नहीं किया था और टिकट मिलने के बाद आज भी डिलीट नहीं करूंगी. विधायक बनने के बाद विधानसभा से ही TikTok के जरिए अपना काम लोगों को दिखाउंगी- सोनाली फोगाट

सोनाली कहती हैं कि टिकटॉक इस्तेमाल करना उनका शौक है, सभी लोग टिकटॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं, लड़कियां ज्यादा कर रही हैं. पिछले साल फिल्मों की शूटिंग के दौरान समय मिलने पर पहले उन्होंने musically और फिर टिकटॉक पर वीडियो बनाने शुरू किए. सोनाली के मुताबिक उन्होंने अब सीरियल्स में काम करना छोड़ दिया है क्योंकि उसके लिए उन्हें काफी दिनों तक मुम्बई में रहना पड़ता था जबकि वो राजनीति को ज्यादा समय देना चाहती हैं. हालांकि फिल्मों का साथ उन्होंने अभी भी नहीं छोड़ा है क्योंकि फिल्मों में 10-12 दिन के शूट के बाद उन्हें राजनीति के लिए समय मिल जाता है. हालांकि राजनीति और फिल्मों में बिजी होने की वजह से कई बार 2-2 महीने तक वो टिकटॉक पर वीडियो नहीं बना पाती.

हरियाणा: टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, वीडियो हो रहे वायरल

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में सोनाली फोगाट ने बताया कि वो फिलहाल चुनाव तक टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं करेंगी. हालांकि उसके बाद वो टिकटॉक पर वीडियो जरूर बनाएंगी. अपने राजनीतिक सफर के बारे में सोनाली बताती हैं कि वो पिछले 12 साल से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं इसलिए ये कहना गलत होगा कि उन्हें टिकटॉक की वजह से टिकट मिला है. सोनाली फोगाट मानती हैं कि उन्हें संगठन ने उनके काम की वजह से टिकट दिया है. बकौल सोनाली उनका नाम लोकसभा चुनाव के3 दौरान भी हिसार सीट से बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के पैनल में था लेकिन उस समय किसी कारणवश उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन अब उन्हें विधानसभा का टिकट मिला है. बीजेपी से जुड़ने के बाद उन्होंने 7 साल तक मध्यप्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में आदिवासी इलाकों में काम किया है इसलिए वहां लोग उन्हें आदिवासी मोर्चे वाली के नाम से पहचानते हैं.

सोनाली फोगाट को राजनीति में कैसे आईं, इसका जवाब देते हुए सोनाली ने बताया कि राजनीति में आने कहा ख्याल उन्हें तब आया था जब उनकी मुलाकात सुमित्रा महाजन से हुई थी. तब सुमित्रा महाजन ने सोनाली को बताया था कि उन्होंने कितने छोटे स्तर से शुरुआत की थी. सुमित्रा महाजन उस समय कई बार की सांसद रह चुकी थीं जिन्हें देखकर सोनाली को प्रेरणा मिली और सुमित्रा महाजन को आदर्श मानते हुए सोनाली ने निश्चय किया था कि वो भी उन्हीं की तरह चुनाव लड़कर सांसद बनेगा.

हालांकि अपने पहले ही चुनाव में पार्टी ने सोनाली फोगाट को जिस सीट से मैदान में उतारा है वो भजनलाल का गढ़ है, बीजेपी ने आज तक इस सीट पर जीत नहीं दर्ज की है. हालांकि सोनाली मानती हैं कि जिस तरह से मोदी ने गांधी परिवार के वर्चस्व को तोड़ा उसी तरह से नवरात्र में मां दुर्गा ने उन्हें भी भजनलाल के परिवार के वर्चस्व को खत्म करने के लिए आशीर्वाद दिया है इसलिए वो कुलदीप विश्नोई को जरूर हराएँगी. सोनाली फोगाट कहती हैं कि विधायक बनने के बाद वो टिकटॉक के जरिए लोगों को जागरूक करेंगी और विधानसभा के सत्र में जो भी काम वो करेंगी उसे भी टिकटॉक के जरिए लोगों को दिखाएंगी.

वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget