एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री ने पार्टी छोड़ी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: 6 बार विधायक रहे संपत्त सिंह ने आदमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ प्रचार करने का फैसला किया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: विधानसभा चुनाव में गुटबाजी से जूझ रही मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री और 6 बार विधायक रहे संपत्त सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला किया है. संपत्त सिंह नलवा विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने की वजह से पार्टी से नाराज चल रहे थे. संपत्त सिंह ने टिकट नहीं मिलने का ठिकरा कुलदीप बिश्नोई के सिर फोड़ा है.

कांग्रेस छोड़ने के बाद संपत्त सिंह ने कहा, ''मैं टिकट नहीं मिलने की वजह से काफी दुखी हूं, इसलिए मैंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया है.'' देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला की सरकार में मंत्री रहे संपत्त सिंह ने कांग्रेस में सम्मान नहीं मिलने का आरोप भी लगाया. नलवा से कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई के नजदीकि रणधीर पनीहार को टिकट दिया है.

पुरानी है कुलदीप-संपत्त की लड़ाई

संपत्त सिंह ने कुलदीप बिश्नोई को टिकट ना मिलने के लिए जिम्मेदार ठहराया है. नलवा से टिकट चाहने वाले संपत्त सिंह ने कहा कि हिसार जिले के टिकट बंटवारे में हुड्डा की कोई भूमिका नहीं थी. 30 साल तक देवीलाल परिवार के करीबी रहे संपत्त सिंह 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें पार्टी ने नलवा से उम्मीदवार बनया था. 2009 में नलवा से विधायक बनने वाले संपत्त सिंह को 2014 में हार का सामना करना पड़ा था.

संपत्त सिंह और कुलदीप बिश्नोई के बीच टकराव काफी पुराना है. 2009 में संपत्त सिंह के खिलाफ कुलदीप बिश्नोई ने अपनी मां जसमा देवी को उनके खिलाफ मैदान में उतारा था. हालांकि संपत्त सिंह उस समय बाजी मारने में कामयाब हुए. 2014 में नलवा सीट पर संपत्त सिंह, चंद्रमोहन और रणबीर सिंह गंगवा के बीच टक्कर थी. 2014 में संपत्त सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन दोनों को हार का सामना करना पड़ा.

पार्टी छोड़ने के बाद संपत्त सिंह ने आदमपुर सीट पर कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ प्रचार करने का फैसला किया है. आदमपुर से बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट संपत्त सिंह से समर्थन मांगने भी पहुंची थी. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है.

चुनाव प्रचार के दौरान बबीता फोगाट से शख्स ने पूछा ऐसा सवाल, देनी पड़ी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget