एक्सप्लोरर

ED Power: केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई करने से नहीं रोक सकता चुनाव आयोग, जाने क्यों चुनाव के समय भी सीमित हैं आयोग की ये शक्तियां

Power Of ED: चुनाव के समय वैधानिक शक्तियां भले ही चुनाव आयोग के हाथ में होती हैं लेकिन IPC और CRPC के तहत कार्रवाई कर रही ED को आयोग निर्देश दे सकता है या नहीं जानिए.

ED Powers During Election: राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. ऐसे समय में विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं. इन पार्टियों ने केंद्रीय एजेंसियों पर लगाम लगाने की मांग चुनाव आयोग से की है.

नियम है कि चुनाव के समय वैधानिक शक्तियां चुनाव आयोग के हाथों में होती हैं. क्या आयोग केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई से रोक सकता है? चलिए इस बारे में हम आपको यहां विस्तार से बताते हैं. 

ईडी को कार्रवाई से नहीं रोक सकता चुनाव आयोग

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो विशेषज्ञों का मानना है कि चुनाव आयोग केंद्रीय एजेंसियों को संवैधानिक रीति के मुताबिक काम करने से नहीं रोक सकता. एक कानूनी विशेषज्ञ ने कहा कि खुफिया जानकारी जुटाना, जांच सुराग, तलाशी और जब्ती, एफआईआर दर्ज करना और गिरफ्तारियां आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम जैसे क्रिमिनल कोड द्वारा निर्देशित हैं. इन्हें किसी भी सूरत में नहीं रोका जा सकता.

चुनाव आयोग के पास है संवैधानिक शक्तियां

एक अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के हित में निर्देश जारी करने के लिए अनुच्छेद 324 के तहत शक्तियां मिली हैं. हालांकि ये शक्तियां एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाइयों को रोक नहीं सकतीं.

इन कार्रवाइयों पर रोक अथवा बदलने का एकमात्र अधिकार न्यायालय के पास है. निचली अदालत से या सीधे हाई कोर्ट से रिट या सीआरपीसी की धारा 482 के तहत 'पूर्वाग्रह' के आधार पर एफआईआर को रद्द करने की मांग की जा सकती है. इसके अलावा दूसरी कोई एजेंसी नहीं रोक सकती हैं.

कांग्रेस ने की है मांग

आपको बता दें कि कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनावी राज्यों में ईडी की लगातार छापेमारी पर रोक लगाने की मांग चुनाव आयोग से की है. महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है. कांग्रेस का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते चुनाव के बीच इस तरीके से ये सब किया जा रहा है.

 ये भी पढ़ें :MP Election: 'तो चौपाटी होगा सिंधिया का महल, चाट खाएंगे लोग', राज बब्बर का ज्योतिरादित्य पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget