एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Election Result 2025: बीजेपी के साथ दिल्ली के मुसलमान? जानें 11 सीटों के चौंकाने वाले रुझान

दिल्ली की 11 मुस्लिम बहुल सीटों में से तीन पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 8 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए शनिवार (8 फरवरी, 2025) को वोटों की गिनती चल रही है. रुझान दिल्ली में बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं. सुबह आठ बजे से जो रुझान आ रहे हैं, उनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) बहमुत के आंकड़े से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए दिख रही है. 70 सीटों वाली दिल्ली जीतने के लिए 36 सीटों का जादुई आंकड़ा हासिल करना जरूरी है और रुझानों में बीजेपी लगातार 40 से ज्यादा सीटों पर आगे दिख रही है. अगर यही नतीजे भी रहते हैं तो बीजेपी अकेले सरकार बना सकती है.

आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेता भी पीछे दिख रहे हैं और उन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है या फिर बराबर का मुकाबला चल रहा है. दिल्ली की 11 मुस्लिम बहुल सीटों में से तीन पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.  ओखला, करावल नगर और मुस्तफाबाद पर बीजेपी आगे है.

ओखला
ओखला विधानसभा सीट से बीजेपी के मनीष चौधरी बढ़त बनाए हैं, जबकि आप के अमानतुल्लाह खान पीछे हैं. कांग्रेस की अरीबी खान तीसरे नंबर पर हैं.

मुस्तफाबाद
मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान दूसरे नंबर पर हैं और बीजेपी के अली मेहदी तीसरे नंबर पर हैं. 

करावल नगर
करावल नगर सीट पर बीजेपी के कपिल मिश्रा आगे हैं, जबकि आप के मनोज कुमार त्यागी दूसरे नंबर पर हैं. कांग्रेस के डॉक्टर पीके मिश्री तीसरे नंबर पर हैं. 

चांदनी चौक
दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट पर आप के पुनरदीप सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के मुदित अग्रवाल दूसरे और बीजेपी के सतीश जैन तीसरं नंबर पर हैं.

बाबरपुर
बाबरपुर विधानसभा सीट पर भी आप आगे चल रही है. गोपाल राय लीड कर रहे हैं, बीजेपी के अनिल कुमार वशिष्ठ दूसरे और कांग्रेस के मोहम्मद इशराक खान तीसरे नंबर पर हैं.

बल्लीमारान
बल्लीमारान सीट पर आप के इमरान हुसैन आगे हैं. बीजेपी प्रत्याशी कमल बागड़ी दूसरे पर और कांग्रेस के हारुन यूसुफ तीसरे स्थान पर हैं.

मटियामहल
मटियामहल सीट पर आप के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल ने बढ़त बनाई हुई है, जबकि बीजेपी के दीप्ति इंदौरा दूसरे और कांग्रेस के आसिम अहमद खान तीसरे स्थान पर हैं.

सीलमपुर
सीलमुपर आप के चौधरी जुबैर अहमद ने बीजेपी प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा (गौर) पर बढ़त बनाई हुई है, जबकि कांग्रेस का अब्दुल रहमान तीसरे नंबर पर हैं.

सीमापुर
सीमापुरी पर आप के वीर सिंह धींगान आगे चल रहे हैं. वह 5,572 वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी कैंडिडेट रिंकू दूसरे और कांग्रेस के राजेश लिलोथिया तीसरे नंबर पर हैं.

जंगपुरा
जंगपुरा सीट से आप उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवा दूसरे नंबर पर हैं.

किराड़ी
किराड़ी में आप के अनिल झा आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट बजरंग शुक्ला दूसरे नंबर पर हैं. कांग्रेस के राजेश कुमार गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं.

 

 

यह भी पढ़ें:-
Delhi Election Result: केजरीवाल, आतिशी, सिसोदिया, अवध ओझा, अमानतुल्लाह... दूसरे घंटे में दिल्ली की VIP सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget