एक्सप्लोरर

Chanakya Exit Poll: आधे से कम पर सिमटी AAP तो किसे मिलेगी सत्ता? जानें क्या कह रहा चाणक्य का एग्जिट पोल

Delhi Exit Poll 2025: चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार आम आदमी पार्टी की सीटें पिछली बार से आधी रह सकती हैं. ऐसी स्थिति में यहां बीजेपी की सरकार बनने के पूरे-पूरे आसार हैं.

Delhi Exit Poll Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग के खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए. ज्यादातर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी के मुकाबले बीजेपी अच्छी स्थिति में नजर आई. चाणक्य के एग्जिट पोल में तो बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार जताए गए. इसमें आम आदमी पार्टी को पिछली विधानसभा चुनाव की तुलना में आधी से भी कम सीटों पर जीत मिलने की संभावना दिखाई गई.

चाणक्य के एग्जिट पोल की मानें तो दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी को 39-44 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत दर्ज कर दिल्ली में सरकार बनाई थी, जबकि बीजेपी को आठ सीटें मिली थी. इस हिसाब से इस बार आम आदमी पार्टी को पिछली बार की तुलना में आधी सीटें भी नहीं मिल रही हैं.

बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस ने भी पहुंचाया नुकसान
चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बीजेपी ने तो नुकसान पहुंचाया ही है, साथ ही कांग्रेस के कारण भी उसे कई सीटें गंवानी पड़ी है. बीजेपी जहां पिछले विधासभा चुनाव की तुलना में 5 गुना ज्यादा सीट लाते हुए नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस भी शून्य से तीन तक पहुंच सकती है. कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी की जीती हुई सीटों पर इन दो राष्ट्रीय दलों का कब्जा होते दिख रहा है.

बीजेपी की 27 साल बाद वापसी तय
चाणक्य का एग्जिट पोल सही होता है तो लंबे अरसे बाद दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी की वापसी होगी. इससे पहले 1993 में दिल्ली में भाजपा सरकार बनी थी. तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 मुख्यमंत्री बनाए थे. मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज बेहद छोटी-छोटी अवधि के सीएम रहे. इसके बाद यानी 1998 से पूरे 15 साल तक दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही थी. वहीं, पिछले 11 साल से यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है. ऐसे में साफ है कि अगर चाणक्य का एग्जिट पोल सटीक बैठता है तो 27 साल बाद एक बार फिर दिल्ली की सत्ता बीजेपी के पास आ जाएगी.

यह भी पढ़ें...

Bangladesh Unrest: इधर भाषण, उधर पिता का घर खाक, अब गुस्से में शेख हसीना लाल; युनूस सरकार को दे डाली चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget