एक्सप्लोरर

'मैं आपसे BJP के लिए वोट मांगने नहीं आऊंगा', दिल्ली की चुनावी रैली में राजनाथ सिंह ने क्यों कह दी ये बात?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के राजेंद्र नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी ने जो घोषणा पत्र में वादे किए उन्हें पूरा किया है.

Rajnath Singh Election Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होने से पहले राजनीतिक दलों ने रविवार (02 फरवरी, 2025) को जमकर प्रचार किया. इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी उमंग बजाज के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला.

राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में झूठ की सरकार है, जो जनता से क‍िए वादे को निभाती नहीं है. केंद्र की बीजेपी सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें न केवल पूरा किया, बल्कि देशभर में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार हमेशा अपने वादों को वास्तविकता में बदलने में यकीन रखती है, जबकि विपक्ष सिर्फ लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहा है.

’25-26 सालों से बीजेपी को दिल्ली में काम करने का मौका नहीं मिला’  

रक्षा मंत्री ने कहा, “इस बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. 2025 का पहला चुनाव है. यह बहुत महत्त्वपूर्ण चुनाव है. लगातार 25-26 वर्षों तक बीजेपी को यहां काम करने का मौका नहीं मिला है. यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकार रही. हिन्दुस्तान की सबसे विश्वसनीय पार्टी बीजेपी है. बीजेपी भरोसे की पार्टी है.“

राजनाथ सिंह ने बताया पीएम मोदी को थी किस बात की चिंता  

उन्होंने बीजेपी के वादों को याद दिलाते हुए आगे कहा, “अपने घोषणापत्र में एक भी ऐसी बात नहीं है जो हमने पूरा नहीं किया है. इंसान जो कहे वो करे. इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है उसकी विश्वसनीयता. जिंदगी में हमने जो राजनीति की है वो हमने आंखों में आंख मिलाकर राजनीति की है. मोदी जी को इस बात की चिंता थी कि घोषणा पत्र में वो ही चीज हो जो पूरी हो सके. हमारे कहने और करने में अंतर नहीं होना चाहिए.”

‘नहीं आऊंगा आगे से वोट मांगने’

राजनाथ सिंह ने दिल्ली की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा, “हमारे संकल्प पत्र में अगर जो भी चीजें लिखी हैं, अगर वो पूरी नहीं हुई तो बीजेपी 2030 के चुनाव में आपसे वोट मांगने नहीं आएगी, कम से कम मैं तो नहीं ही आऊंगा.”

ये भी पढ़ें: दिल्ली के दंगल से पहले कांग्रेस ने सियासी मैदान में उतारा 'ईगल', जानें करेगा क्या काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget