एक्सप्लोरर

Delhi Election Results 2025: ओवैसी, मायावती, चिराग, नीतीश कुमार और अजित पवार; दिल्ली चुनावों के रुझानों में क्या रहा इनकी पार्टियों का हाल

Delhi Election Results 2025: बीजेपी और आम आदमी पार्टी के अलावा बाकी सभी दलों की झोली दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाली रही. मायावती और अजित पवार की पार्टी का तो बहुत बुरा हश्र हुआ.

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने बाज़ी मार ली है. 70 सीटों वाली इस विधानसभा में बीजेपी स्पष्ट बहुमत के लिए जरूरी सीटों (36) का आंकड़ा पार कर चुकी है. उसके खाते में 48 सीटें आती नजर आ रही है. आम आदमी पार्टी के हाथ निराशा लगी है और वह 22 सीट पर सिमटती दिख रही है. इन सब के बीच पिछली दो बार की तरह इस बार भी कांग्रेस के हाथ खाली हैं. कांग्रेस के साथ-साथ मायावती, अजित पवार, असदुद्दीन ओवैसी, चिराग पासवान और नीतीश कुमार के दलों के भी हाथ कुछ नहीं लगा.

असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने दिल्ली विधानसभा में दो सीटों पर चुनाव लड़ा. उन्होंने ओखला विधानसभा सीट और मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार उतारे लेकिन इन दोनों सीटों पर उन्हें हार मिली. मुस्तफाबाद में उनकी पार्टी तीसरे नंबर पर रही और ओखला में भी उनका उम्मीदवार बड़े अंतर से हार गया.

मायावती के 68 और अजित पवार के 30 उम्मीदवार
मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने तो इस चुनाव में 68 उम्मीदवार उतार दिए, लेकिन किसी भी सीट पर उनका उम्मीदवार तीसरे स्थान को भी हासिल नहीं कर पाया. बसपा को इस चुनाव में 0.60% से भी कम वोट मिले.

मायावती की ही तरह अजित पवार ने भी इस चुनाव में ढेर सारे उम्मीदवार उतारे थे लेकिन उनका हश्र और बुरा हुआ. उनके नेतृत्व वाली एनसीपी के कुल 30 उम्मीदवार चुनाव लड़े और सभी मिलकर महज 0.03% वोट हासिल कर सके.

AAP से हारी नीतीश और चिराग की पार्टी
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की 70 में से दो सीटें अपने गठबंधन दलों को भी दी थी. देवली विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के प्रत्याशी खड़े हुए थे. वहीं, बुराड़ी विधानसभा सीट पर जनता दल युनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी मैदान में थे. देवली में चिराग के प्रत्याशी को 36,680 मतों से हार मिली. वहीं, बुराड़ी में जदयू प्रत्याशी 13 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं. इनके अलावा तीन कम्यूनिस्ट पार्टियां इस चुनाव में कुल मिलाकर 0.02% वोट हासिल कर सकी. वहीं नोटा को 0.6% वोट मिले.

यह भी पढ़ें...

Delhi Assembly Election Result 2025: सीलमपुर से लेकर मुस्तफाबाद तक, जिन सीटों पर हुआ दंगा, वहां से कैसे आ रहे रुझान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget