एक्सप्लोरर

हार के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक आज, राहुल गांधी के इस्तीफे पर सस्पेंस

CWC यानी कांग्रेस वर्किंग कमिटी की कल होने वाली बैठक में पूरी दिलचस्पी इसी बात को लेकर है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी हटेंगे और अगर ऐसा हुआ तो फिर आगे किसे पार्टी की कमान मिलती है?

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव नतीजों के 48 घन्टे के अंदर आज कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में चुनाव नतीजों और कांग्रेस की करारी हार पर मंथन किया जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में राहुल गांधी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसकी बड़ी वजह यही है कि लोकसभा चुनाव में केरल, तमिलनाडु, पंजाब को छोड़ कर बाकी देश भर में कांग्रेस का ना केवल सफाया हो गया है बल्कि राहुल गांधी अमेठी के कांग्रेसी गढ़ में हार चुके हैं. इसके अलावा कई कांग्रेसी दिग्गजों को मोदी लहर में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है.

हालांकि देखना होगा कि क्या कांग्रेस वर्किंग कमेटी राहुल गांधी का इस्तीफा मंजूर करती है या नहीं. कांग्रेस पार्टी में CWC यानी कांग्रेस वर्किंग कमिटी फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई है. इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पार्टी महासचिव, राज्यों के प्रभारी आदि नेता शामिल होते हैं. कल की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है.

लोकसभा चुनाव में जबरदस्त हार के बाद कांग्रेस के सामने काफी कठिन चुनौती है और कई गंभीर सवाल है. सबसे बड़ा सवाल पार्टी के नेतृत्व और कार्यप्रणाली को लेकर है. हार के लिए क्या वजह तलाशी जाती और किस-किस की जिम्मेदारी तय की जाती है? कांग्रेस को ये भी तय करना है कि आगे की राजनीति उसे गठबंधनों की बैसाखी पर करना है या राज्यों में अकेले लड़ाई लड़नी है! एक सवाल ये भी है कि EVM को लेकर क्या कांग्रेस वर्किंग कमेटी में कोई फैसला होता है?

हालांकि पूरी दिलचस्पी इसी बात को लेकर है कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी हटेंगे और अगर ऐसा हुआ तो फिर आगे किसे पार्टी की कमान मिलती है?

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, अशोक गहलोत आदि नेता शामिल होंगे. बैठक कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget