एक्सप्लोरर

साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कांग्रेस का हमला, कहा- बीजेपी नेता आतंकवादी कसाब के मित्र निकले

साध्वी प्रज्ञा ने मालेगांव ब्लास्ट केस का जिक्र करते हुए शहीद हेमंत करकरे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे ने मुझे प्रताड़ित किया, मैंने श्राप दिया, हेमंत करकरे को आतंकियों ने मार.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की ओर से मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग की है. कांग्रेस ने कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि प्रज्ञा के 'अक्षम्य बयान' से 'अजमल कसाब के मित्र बीजेपी' का 'देशद्रोही चेहरा' सामने आ गया है.

सुरजेवाला ने कहा, 'आखिरकार यह साबित हो ही गया कि पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब के दोस्त भाजपाई निकले. बीजेपी ने शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही घोषित करने का नाकाबिले माफी जुर्म किया है.' उन्होंने कहा, ' जिन्होंने आतंकवादियों से लड़ते-लड़ते अपने जीवन की कुर्बानी दी डाली और आज उन्हें ही प्रज्ञा ठाकुर ने देशद्रोही घोषित कर डाला. बीजेपी की ओर से इस शहीद का तिरस्कार करने की हद तब हो गई जब करकरे के पूरे वंश के नाश की बात की गई.'

उन्होंने सवाल किया, 'क्या बीजेपी अशोक चक्र विजेता करकरे के पूरे परिवार का सफाया करना चाहती है?' सुरजेवाला ने कहा, "पिछले 70 वर्षों में देश पर सबकुछ न्योछावर करने वालों को अपमानित करने का ऐसा दुस्साहस किसी दूसरी पार्टी नहीं किया.' उन्होंने कहा, 'हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री माफी मांगें और प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें.' दरअसल, प्रज्ञा ने कहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र में एटीएस प्रमुख रहे करकरे से कहा था कि ‘ तुम्हारा सर्वनाश होगा.’

प्रज्ञा मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं. इस मामले की जांच करकरे के नेतृत्व में हुई थी. गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमले किए थे. उसी दौरान करकरे और मुंबई पुलिस के कुछ अन्य अधिकारी शहीद हुए थे. शहीद हेमंत करकरे मालेगांव ब्लास्ट मामले की जांच कर रहे थे, जिसकी आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर हैं. मालेगाव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा 9 साल जेल में रही, इसी दौरान हेमंत करकरे ने उनसे पूछताछ की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget