एक्सप्लोरर

Election 2024: 'आज संविधान को बदलने की साजिश हो रही', जयपुर से सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

Lok Sabha Election 2024: सोनिया गांधी ने कहा कि हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने महंगाई और बेरोजारी के अलावा कुछ नहीं दिया है. इस सरकार ने आम लोगों पर अत्याचार किया है.

Sonia Gandhi Attack BJP: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार (6 अप्रैल 2024) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. राजस्थान के जयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश पिछले 10 साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने महंगाई और बेरोजारी के अलावा कुछ नहीं दिया है. इस सरकार ने आम लोगों पर अत्याचार किया है. यह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है. यह देश हम सबका है.

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि भाइयों और बहनों इस कार्यक्रम में आप सबके बीच आकर मुझे आपार गर्व हो रहा है. साथियों कभी हमारे महान पूर्वजों ने कठिन संघर्ष के दम पर हमें आजादी दिलाई. इतने वर्षों बाद आज चारों तरफ अन्याय का अंधकार पड़ा है. हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे.

'मोदी जी लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं'

भाइयों और बहनों देश से ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती. क्या कोई देश से भी बड़ा हो सकता है. जो ऐसा सोचता है, देश की जनता, मेरी प्यारी बहनें, नौजवान, किसान, आदिवासी और मजदूर उसे सबक सिखा देते हैं. दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं. मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं. विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने और भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है. मेहनत से खड़ी की गई लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक सत्ता से बर्बाद किया जा रहा है. हमारे संविधान को बदलने का षडयंत्र रचा जा रहा है. ये सब तानाशाही है और हम सब इस तानाशाही का जवाब देंगे.

'मध्य वर्ग और किसानों के बच्चे बेरोजगार हैं'

आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामान तक जुटा पाना मुश्किल है. मेहनतकश कामगार के परिश्रम का मोल कम होता जा रहा है. रसोई की महंगाई बार-बार मेरी बहनों की अग्निपरीक्षा ले रही है. किसानों और मध्यम वर्ग परिवार के बच्चे और बच्चियां बेरोजगार हैं. गरीब कितना भी जोर लगा ले लेकिन उसके पास शक्ति, सफलता और रोशनी पहुंच नहीं पा रही है. साथियों आज देश आपकी जागरूकता का रास्ता देख रहा है. इसलिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को पांच हिस्सों में बांटा है. मुझे विश्वास है कि कांग्रेस के साथी मेहनत से इसके एक-एक संकल्प और गारंटी को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

ये भी पढ़ें

Pakistan: रक्षा मंत्री राजनाथ के 'घर में घुसकर मारेंगे' वाले बयान से बौखलाया पाकिस्तान, भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget