एक्सप्लोरर

Caste Census: ओबीसी और जाति जनगणना पर कांग्रेस के रुख ने बढ़ाई समाजवादी पार्टी की बेचैनी, जानिए सपा को क्या हो सकता है नुकसान

Election News: राहुल गांधी ने 30 सितंबर को मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक चुनावी रैली में फिर से ओबीसी के हकों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि अगर उनकी सरकार आती है तो सबसे पहले वह जातिगत जनगणना कराएंगे.

Caste Census for OBC: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए जातिगत जनगणना कराने के वादे ने न सिर्फ बीजेपी बल्कि I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल दलों में भी बेचैनी बढ़ा दी है, खासकर ऐसे क्षेत्रीय दल जिनके संबंधित राज्यों में ओबीसी ही उनके मुख्य वोट बैंक में हैं.

उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश, जहां ओबीसी की आबादी अनुमानित रूप से 40% से 45% है. समाजवादी पार्टी (SP) अचानक कांग्रेस के इस नए रुख से आश्चर्यचकित है, क्योंकि अभी तक कांग्रेस ने खुद को ओबीसी राजनीति से दूर रखा था.

अखिलेश यादव ने दी ये प्रतिक्रिया

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस की ओर से ओबीसी के बारे में बोलने और जाति जनगणना की मांग करने पर जवाब देते हुए कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के रीवा में व्यंगात्मक रूप से कहा था कि "कांग्रेस की ओर से जाति जनगणना की बात करना भारतीय राजनीति में चमत्कार से कम नहीं है." हालांकि बाद में उन्होंने इसे लेकर कहा कि "इससे अधिक खुशी की बात नहीं हो सकती कि अब कांग्रेस जाति जनगणना की बात कर रही है और समाजवादियों के रास्ते पर चलने का फैसला कर रही है."

'कांग्रेस के रुख से सपा नहीं है असुरक्षित'

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीके जामेई का कहना है, ''यह मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी या राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व वाली संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी जैसी समाजवादी पार्टियां ही थीं, जिन्होंने फूलन देवी और भगवती देवी जैसी दलित महिलाओं को संसद में पहुंचाया. सपा मूल 'सामाजिक न्याय' पार्टी है. कांग्रेस की ओर से ओबीसी या जातिगत जनगणना का राग अलापने को लेकर सपा असुरक्षित नहीं है. आचार्य नरेंद्र देव, राम मनोहर लोहिया या मुलायम यादव जैसे समाजवादी ही क्यों न हों, इन सभी ने कांग्रेस को प्रेरित करने का प्रयास किया है.

खिसक सकता है ओबीसी वोट बैंक

समाजवादी पार्टी बेशक अभी कांग्रेस के ओबीसी कार्ड से असुरक्षित न होने का दावा करती हो, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर कांग्रेस का यह दांव काम कर जाता है तो इससे समाजवादी पार्टी, जेडीयू और अन्य क्षेत्रीय दलों को नुकसान पहुंच सकता है. उनका ओबीसी वोट बैंक छिटककर कांग्रेस की तरफ भी जा सकता है.

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने शनिवार (30 सितंबर) को मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक चुनावी रैली में फिर से ओबीसी के हकों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि “ओबीसी की सही आबादी का पता ही नहीं है. अब वह समय आ गया है जब हमें हिंदुस्तान का एक्सरे करना है. ये पता लगाना है कि ओबीसी की आबादी कितनी है. अगर हमारी सरकार आई तो हम पहले यही काम करके दिखाएंगे.”

ये भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी तक कैसे पहुंचेगी 543 लोकसभा सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट? बनाया ये मास्टर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक

वीडियोज

हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget