एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी तीन दिनों में करेंगी 150 किलोमीटर 'गंगायात्रा', पहले दिन 5 जगहों पर चुनावी सभाएं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में सोमवार से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही है. इस दौरान वह 'गंगायात्रा' कर 150 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. रास्ते में रुकते हुए वह पांच जगहों पर सभाएं करेंगी.

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 'गंगायात्रा' कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी. इसके लिए प्रियंका गांधी प्रयागराज के मनैया घाट से जल मार्ग के जरिए तकरीबन 150 किलोमीटर की यात्रा 3 दिनों में पूरा करेंगी. इस दौरान पहले दिन की यात्रा में 50 किलोमीटर का सफर 5 जगहों पर रुकते हुए पूरा किया जाएगा.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज के मनैया घाट पर प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय नेता भी तैयारियों में लगे हुए हैं. प्रियंका गांधी के लिए 19 मार्च की शाम को वाराणसी के मशहूर अस्सी घाट पर एक स्वागत समारोह भी रखा गया है और वह 20 मार्च को दिल्ली रवाना होने से पहले काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी.

प्रियंका गांधी अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए रविवार को ही यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंच गई हैं. प्रियंका गांधी की इस यात्रा को 'गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा' नाम दिया गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला के मुताबिक प्रियंका अपनी तीन दिवसीय यात्रा में करीब 150 किलोमीटर का सफर तय करेंगी और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वह कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों से मुलाकात करेंगी.

प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही राजनीति में आई हैं. उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी का दर्जा दिया है. प्रियंका के प्रभार में 41 लोकसभा की सीटें हैं. इस लिहाज से यूपी में प्रियंका की जिम्मेदारी काफी अधिक है. इस बार लोकसभा का चुनाव देश में सात चरण में हो रहा है और यूपी में सातों चरणों में चुनाव होंगे.

प्रियंका गांधी के गंगायात्रा के पहले दिन का कार्यक्रम (18 मार्च)- प्रयागराज के मनैया घाट पर सुबह साढ़े नौ बजे प्रियंका गांधी की नाव यात्रा शुरू होगी. यहां नाव पर वह छात्रों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगी. इसके बाद वह 11 बजे डुमडुमा पहुंचेंगी. यहां वह स्थानीय लोगों से मिलेंगी. फिर 12 बजे सिरसा गांव का दौरा करेंगी. यात्रा का अगला पड़ाव 1 बजे लाक्षागृह पहुंचेगा. यहां घाट पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया जाएगा. मंडा में 2 बजे कांग्रेस महासचिव का स्वागत किया जाएगा. वह चार बजे सीतामढ़ी पहुंचेंगी. यहां घाट पर कार्यक्रम के बाद वह रात्रि विश्राम करेंगी. यह भी पढ़ें- SSC 25 मई को जारी करेगा CPO एग्जाम पेपर- 1 का रिजल्ट जानिए- चुनावों में किन-किन खिलाड़ियों ने आजमाई अपनी किस्मत, किसको मिली जीत और किसको हार गुजरात: ऑनलाइन PUBG गेम खेलना पड़ा महंगा, 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget