एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में चौथी बार बीजेपी की सरकार बनेगी तब नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में नक्सलवाद अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है. पहले देश के 90 जिले नक्सल प्रभावित थे लेकिन अब 10 से 11 जिले ही नक्सल प्रभावित हैं. बहुत जल्द भारत नक्सल समस्या से मुक्त होगा.

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश में अगले तीन से पांच वर्ष के भीतर नक्सल समस्या का समा​धान हो जाएगा. सिंह ने कहा कि भारत में नक्सलवाद अपने अंतिम दौर से गुजर रहा है. पहले देश के 90 जिले नक्सल प्रभावित थे लेकिन अब 10 से 11 जिले ही नक्सल प्रभावित हैं. बहुत जल्द भारत नक्सल समस्या से मुक्त होगा. राजनाथ सिंह से पूछा गया कि कब तक देश से नक्सल समस्या समाप्त होगी. इस पर उन्होंने कहा कि अगले तीन से पांच साल के भीतर भारत नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पहले नक्सली घटनाओं में सुरक्षा बलों की ज्यादा शहादत होती थी. अब मामला उलट गया है और अब नक्सली ज्यादा मारे जा रहे हैं. उन्होंने नक्सलियों से हथियार छोड़ने और आत्मसमर्पण करने के लिए अपील की. उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण की नीति बहुत अच्छी है. इसे और प्रभावी बनाने का फैसला हमने किया है. सिंह ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार बीजेपी की सरकार बनेगी तब नक्सलवाद समाप्त होगा.

कांग्रेस की स्थिति बिना दूल्हे की बारात के जैसे- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में पिछले 15 वर्षों से बीजेपी की सरकार है और यहां की जनता का भरोसा बीजेपी और मुख्यमंत्री रमन सिंह पर बरकरार है. देश में सभी विपक्षी दलों के प्रति लोगों का विश्वास घटा है. आज कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विश्वास की कमी के दौर से गुजर रहे हैं. सिंह ने कहा कि कांग्रेस की हालत और भी कमजोर हो गई है. कांग्रेस को राज्य में मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं मिला है. राज्य में कांग्रेस की स्थिति बिना दूल्हे की बारात की तरह हो गई है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा​ कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसका कोई मतलब नहीं है. जो राजनीतिक पार्टी अपना विश्वास खो चुकी है और जिसकी बातों पर भरोसा न हो, ऐसे में उसके घोषणा पत्र का क्या औचित्य है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाने का नारा दिया था लेकिन गरीबी नहीं हटी बल्कि गरीबों को परेशानी हुई. बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया लेकिन इससे गरीबों का भला नहीं हुआ. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैंकों का सामान्यीकरण किया तब लोगों को फायदा मिला.

कांग्रेस का घोषणा पत्र दिवालिया हो चुके बैंक के पोस्ट डेटेड चेक की तरह

राजनाथ​ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ का सहारा लेती है और यह झूठ दस दिन भी नहीं चल पाता. कर्ज माफी की बात की जा रही है लेकिन कर्नाटक में किसानों के घरों में वारंट पहुंच रहा है. ​उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में यही कह सकते हैं कि यह दिवालिया हो चुके बैंक के पोस्ट डेटेड चेक की तरह है. एक सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में महंगाई दर कम हुई है. पहले जीडीपी से मंहगाई दोगुनी होती थी. अब जीडीपी आगे निकल गई है. दोगुनी होने लगी है.

सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से परिवर्तन हुआ है. यहां लोगों को विकास दिख रहा है. यह विकास यहां के रहने वाले लोगों को ही नहीं ​बल्कि बाहर से आने वाले लोगों को भी दिख रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वह राज्य की जनता से कहना कहना चाहते हैं कि जांचे परखे और खरे उतरे मुख्यमंत्री रमन सिंह ही राज्य का भला कर सकते हैं.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget