एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: पहले चरण की वोटिंग में ये हैं VIP कैंडिडेट्स, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Voting: छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है. राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर कुल 223 प्रत्याशी हैं, जिनमें से 5 वीआईपी कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं

छत्तीसगढ़ की 90 में से 20 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार (7 नवंबर) को वोट डाले जाएंगे. कल मतदान का पहला चरण है, दूसरा चरण 17 नवंबर को होगा, जिसमें 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. फर्स्ट फेज में 9 जिलों की 20 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें से 12 रिजर्व सीटें हैं. जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें 5,304 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं. 

पहले चरण में कुल 223 प्रत्याशी मैदान में हैं. पहले चरण को काफी खास माना जा रहा है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह एवं भूपेश बघेल सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर समेत 5 वीआईपी कैंडिडेट की सीटों पर इसी चरण में वोट डाले जाने हैं. आइए जानते हैं कौन हैं वो 5  वीआईपी कैंडिडेट-

मोहम्मद अकबर
कांग्रेस के मोहम्मद अकबर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार में परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. उन्हें कबीरधाम जिले की कवर्धा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वह 4 बार के विधायक हैं और बघेल सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं. परिवहन मंत्रालय के साथ वह कानून, वन और पर्यावरण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी का बड़ा चेहरा रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं. वह लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं. इसके अलावा, वह 1 बार सांसद और 6 बार विधायक भी रह चुके हैं. इस वक्त वह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. इससे पहले वह छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह भी चुके हैं. रमन सिंह के  बेटे अभिषेक सिंह सांसद रह चुके हैं.

मोहन मरकाम
छत्तीसगढ़ के SC-ST, OBC और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहन मकराम कोंडागांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी हैं. वह कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और साल 2013 से लगातार 2 बार विधायक हैं. 

दीपक बैज
कांग्रेस ने दीपक बैज को बस्तर जिले की चित्रकोट सीट से प्रत्याशी बनाया है. वह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं. पहले वह बस्तर की लोकसभा सीट से सांसद हैं और 2 बार विधायक भी रह चुके हैं.

कवासी लखमा
कांग्रेस के एक और वीआईपी कैंडिडेट मैदान में हैं. छत्तीसगढ़ सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री कवासी लखमा को सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से टिकट मिला है. वह राज्य में कांग्रेस का बड़ा चेहरा हैं, जिनका आदिवासी आबादी पर दबदबा है. साल 1998 से वह लगातार विधायक रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-
मिजोरम और छत्‍तीसगढ़ में वोटिंग, जानें मतदान से जुड़े जरूरी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget