एक्सप्लोरर

BJP New President: एक्सटेंशन पर हैं नड्डा, BJP को कब मिलेगा नया अध्यक्ष, सामने आ गया बड़ा अपडेट

BJP President Election: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक के लिए उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड ने एक्सटेंशन दिया हुआ है.

BJP President Election Process: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले कुछ महीनों से गहमागहमी चल रही है, लेकिन पार्टी को अभी तक नया चीफ नहीं मिल सका है. मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक्सटेंशन पर हैं. हालांकि अब बीजेपी चीफ के चुनाव के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है.

संगठन चुनाव को लेकर सोमवार (21 अक्टूबर 2024) को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस वर्कशॉप के जरिए भाजपा अध्यक्ष ने संगठन चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर पार्टी पदाधिकरियों को संबोधित किया.

संगठन चुनाव की वजह से हो रही देरी

बता दे कि मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक के लिए उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड ने एक्सटेंशन दिया हुआ है. दरअसल, भाजपा संविधान के मुताबिक नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए भाजपा में एक बड़ी प्रक्रिया होती है. इसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले संगठन के चुनाव को संपन्न कराना होता है.

जल्द होंगे संगठन के चुनाव, समिति की हुई घोषणा

संगठन चुनाव संपन्न कराने के लिए भाजपा चुनाव समिति की घोषणा कर दी गई है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी के लक्ष्मण को संगठन के चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सांसद नरेश बंसल, संबित पात्रा और रेखा वर्मा को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है. संगठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले सोमवार को एक दिन की वर्कशॉप का आयोजन दिल्ली में केंद्रीय कार्यालय में किया गया. इस आयोजन में राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष,  राज्यों के संगठन मंत्री, संगठन चुनाव के लिए राज्यों के चुनाव प्रभारी व अन्य मौजूद थे. जेपी नड्डा ने संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान की समीक्षा की और संगठन चुनाव के लिए निर्देश जारी किए.

ये है चुनावी प्रक्रिया

बीजेपी में सबसे पहले बूथ, फिर मंडल और फिर जिले के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है. चुनाव अधिकारी क्रमशः चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा करते हैं. चुनाव आधिकारियों की ओर से घोषित तिथि पर बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश स्तर तक अध्यक्ष के चुनाव कराए जाते हैं. इस दौरान जिला के अध्यक्ष  के चुनाव के साथ राज्य परिषद सदस्य का भी  चुनाव कराया जाता है. राज्य परिषद सदस्य के बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव कराना होता है. राज्य परिषद के सदस्य ही राज्यों के अध्यक्ष का चुनाव करते है, जबकि राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं. इस पूरी प्रक्रिया को कंप्लीट करने में करीब 2 महीने का समय लगेगा. सूत्रों की मानें तो दिसंबर तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

'मुझे भारत में रहने दीजिए, आपकी सरकार की शुक्रगुजार रहूंगी' तसलीमा नसरीन की अमित शाह से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget