एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का दावा- 430 लोगों का नाम वोटिंग लिस्ट से डिलीट किया गया, AAP को ठहराया जिम्मेदार

Manoj Tiwari on AAP: वोट डालने पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने एक बार फिर से एमसीडी में कमल खिलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पोल खुल चुकी है

MCD Polls 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 250 वार्ड पर वोटिंग जारी है. मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शुरू हो चुकी है. दिल्ली में छोटी सरकार बनाने के लिए वोटर अपने घर से निकल कर वोट डालने जा रहे हैं. हालांकि कुछ वोटरों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. कई जगहों पर वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं मिलने पर लोग परेशान हो रहे हैं. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं मिला, जिसके कारण वे वोट नहीं डाल सके. 

अब इस मामले पर दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा दावा किया. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए मनोज तिवारी ने दावा किया कि 450 लोगों का वोट काट दिया गया. उन्होंने कहा कि 'उनके पास कई सारे लोग आ गए जिन्होंने ये शिकायत की कि उनके नाम काट दिए गए हैं.' 

मनोज तिवारी ने AAP पर लगाया आरोप

बीजेपी सांसद ने कहा कि '450 लोगों के नाम डिलीट कर दिए गए हैं. ये चिंतत करने वाली बात है कि 450 लोगों का वोट काट दिया गया है. यह साजिश है. साजिश रचने वालों की जगह जेल में है. आप पार्टी जहां जहां बीजेपी के वोट हैं वहां वहां नाम कटवा रही है.' वोट डालने पहुंचे मनोज तिवारी ने एक बार फिर से एमसीडी में कमल खिलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की पोल खुल चुकी है, जनता विकास को पसंद करती है.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का भी वोट कटा

दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का वोट भी कट गया है. वोटर लिस्ट से नाम कटने पर अनिल चौधरी ने कहा, "मेरा वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, जिस बूथ पर हूं वहां मेरा नाम नहीं है. जब तक ऑफिसियल कुछ नहीं आता तब तक कुछ नहीं कहां जा सकता है, मैं अपना नाम पता करने की कोशिश कर रहा हू्ं." अनिल चौधरी ने कहा कि और लोगों की भी शिकायत आ रही है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है.

केजरीवाल पर मीनाक्षी लेखी का तंज

केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी भी अपना वोट डालने पहुंची. वोट डालने के बाद बीजेपी नेता ने कहा 'हमें जनता पर पूरा भरोसा है, हमने क्षेत्र में जनता की सेवा की है. हर मुद्दे के ऊपर काम किया है. मैं केजरीवाल जी के बयान से सहमत हूं कि ईमानदार पार्टी को ही वोट करना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री हैं, उनका रिकोर्ड तो जनता के सामने है.'

ये भी पढ़ें-MCD Election 2022: मनीष सिसोदिया के दावे पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का तंज, बताया कितनी सीटें जीतेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget