एक्सप्लोरर

बीजेपी सरकार बेदाग नहीं बल्कि बदबूदार सरकार है- हेमंत सोरेन

नामांकन पत्र भरने के बाद हेमंत सोरेन दुमका के गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा में बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बेदाग नहीं बल्कि बदबूदार सरकार है.

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान दुमका में आयोजित जनसभा में वह बीजेपी के खिलाफ जमकर बरसे. उन्होंने उपस्थित आम लोगों से कहा की राज्य की बदबूदार सरकार को उखाड़ फेंके.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके साथ ही उनकी पत्नी सीता सोरेन ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन पत्र भरने के बाद हेमंत सोरेन दुमका के गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा में बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बेदाग नहीं बल्कि बदबूदार सरकार है. इस सरकार ने पांच सालों में इतनी गंदगी फैलाई है कि इनकी बदबू को प्रचार के होर्डिंग बैनर भी ढ़क नहीं सकते. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महागठबन्धन को समेट देंगे. इस चुनाव में बीजेपी की टीम वोट लूटने के लिए राजनीतिक गिरोह के रूप में चुनाव में आ रही है.

उन्होंने कहा कि इस बार जनता रघुवर दास को छत्तीसगढ़ भेजकर तड़ीपार कर देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में सिर्फ इंजन है लेकिन इसमें बोगी पब्लिक का नहीं है. केंद्र की सरकार एक इंजन से दिल्ली को लूट रही है जबकि दूसरे इंजन से झारखंड की खनिज संपदा को लूट रही है. केंद्र और राज्य की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), जनता दल यूनिट (जदयू) और आजसू एक रणनीति के तहत चुनाव में खड़ी होकर वोटों का बिखराव करने में लगी है. जिससे आने वाले पांच सालों तक राज्य की जनता की खनिज संपदा को लूट सके. उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास के नाम पर राज्य में ढिंढोरा पीट रही है. बीजेपी विकास के नाम पर देश को लूटने में लगी है.

ये भी पढ़ें-

पुलिस रिफॉर्म से ज्यादा पुलिसिंग में रिफॉर्म की जरूरत-अमित शाह कॉल ड्रॉप की परेशानी होगी खत्म, बिना नेटवर्क के भी फोन से बात कर सकेंगे एयरटेल यूजर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget