एक्सप्लोरर

कॉल ड्रॉप की परेशानी होगी खत्म, बिना नेटवर्क के भी फोन से बात कर सकेंगे एयरटेल यूजर्स

एयरटेल की इस सर्विस के जरिए यूजर्स सेल्युलर नेटवर्क नहीं होने पर भी कॉल कर पाएंगे. फिलहाल ये सर्विस टेस्टिंग मोड में है.

नई दिल्ली: एयरटेल कंपनी अपनी वॉइस ओवर वाई-फाई ( वीओ वाई-फाई) कॉलिंग सर्विस को देश की अलग-अलग लोकेशंस पर टेस्ट कर रही है. अगर ये टेस्ट सफल हो जाता है तो एयरटेल यूजर्स अपने वाई-फाई नेटवर्क की मदद से किसी को भी कॉल कर सकते हैं. इतना ही नहीं यूजर्स इससे सेल्युलर नेटवर्क नहीं होने पर भी कॉल कर सकते हैं. कंपनी को उम्मीद है कि इसी साल दिसंबर तक ये फीचर इस्तेमाल के लिए तैयार  हो जाएगा.

ईटी टेलिकॉम की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरटेल ने वॉयस ओवर वाई-फाई कॉलिंग फीचर की बीटा टेस्टिंग पूरी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक एयरटेल इस सर्विस को दिसंबर में ऑफिशियली लॉन्च कर सकता है. साथ ही ये बात भी स्पष्ट नहीं है कि एयरटेल इसे पूरे भारत में लॉन्च करेगा या नहीं.

रिपोर्टस का कहना है रिलायंस जियो भी आई फोन 11 प्रो यूजर्स को ये सर्विस दे रहा है. वहीं एयरटेल की ये सर्विस पहले सैमसंग के नोट 10 प्लस के यूजर्स को मिल सकती है. इसके लिए किसी भी एडिशनल एप की जरूरत नहीं होगी. माना जा रहा है कि ये फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग जैसे काम करेगा. रिपोर्ट्स का कहना है कि हो सकता है ये फीचर देश के कुछ ही हिस्सों में काम करे.

क्या होता है वॉइस ओवर वाई-फाई

ये मोबाइल और टैब के वाई-फाई के जरिए काम करता है. यूजर्स घर में लगे हुए वाई-फाई,  सार्वजनिक स्थानों पर लगे हुए वाई-फाई की मदद से भी कॉल कर सकते हैं.  रोमिंग में इसका सबसे बड़ा फायदा होता है. क्योंकि इसके जरिए किसी भी नेटवर्क पर फ्री में बात हो सकती है.

ऐसे करें वाई-फाई कॉलिंग एक्टिवेट-

सबसे पहले कॉल सेटिंग्स के मेन्यू में जाएं.

वहां पर आपको वाई-फाई कॉलिंग नाम से फीचर मिलेगा.

वहां से इसे ऑन कर लें.

ध्यान रखें कि इसको ऐक्टिवेट करने से पहले डिवाइस का वाई-फाई जरूर ऑन हो.

ये भी पढ़ें-

गोल्ड सेल-पर्चेज के बाद गूगल पे ला रहा है 'गोल्ड गिफ्ट फीचर', फ्री मिलेंगे वाउचर!

Jio Fiber का नया धमाका, 199 रुपये में मिल रहा है अनलिमिटेड डेटा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget