एक्सप्लोरर

तेलंगाना: बीजेपी ने जारी किया घोषणापत्र, हर साल एक लाख लोगों को मुफ्त गाय देने का वादा

घोषणा पत्र मे कहा गया कि एनडीए सरकार की 'आयु्ष्मान भारत' स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन के अलावा, प्रत्येक मंडल (प्रशासनिक इकाई) में जेनेरिक दवा केंद्र स्थापित करने के लिए कदम उठाये जायेंगे.

हैदराबाद: बीजेपी ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए गुरूवार को जारी घोषणापत्र में कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के दो लाख रूपये तक के कर्ज की माफी, स्नातकों को मुफ्त लैपटॉप, शराब की बिक्री को नियमित करने के साथ हर साल एक लाख लोगों को मुफ्त में गाय प्रदान की जायेगी. राज्य में सात दिसंबर को मतदान होगा.

यह घोषणा पत्र बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख के लक्ष्मण ने जारी किया. इसमें कहा गया है कि पार्टी सत्ता में आने पर धन और दूसरे प्रलोभन देकर 'बलात धर्म परिवर्तन' को रोकने के लिए वह कानून बनायेगी. इसमें यह भी कहा गया है कि बांग्लादेश से अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों तथा रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस भेजा जायेगा.

किसानों के लिए कहा गया है कि हर किसान को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और मुफ्त में बोरवैल या पंपसेट दिया जायेगा. स्नातक छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप, सातवीं कक्षा से 10 वीं कक्षा तक की लड़कियों को निशुल्क साइकिल जबकि स्नातक और उससे ऊपर के पाठ्यक्रमों में पढ़ रही लड़कियों को 50 फीसदी सब्सिडी के साथ 'स्कूटी' (दोपहिया) मिलेगी.

इसमें 2022 तक सभी योग्य गरीबों को मुफ्त घरों का वादा किया गया है. घोषणा पत्र मे कहा गया कि एनडीए सरकार की 'आयु्ष्मान भारत' स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन के अलावा, प्रत्येक मंडल (प्रशासनिक इकाई) में जेनेरिक दवा केंद्र स्थापित करने के लिए कदम उठाये जायेंगे. बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3,116 रुपये बेरोजगारी भत्ता मिलेगा.

राजस्थान: अलवर की रामगढ़ सीट पर BSP उम्मीदवार का निधन, टल सकता है चुनाव

इसमें गरीब लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रूपये और एक तोला सोना देने का वादा भी किया गया है. वरिष्ठ नागरिकों को कैलाश मानसरोवर, काशी और पुरी की यात्रा के लिए सहायता राशि दी जायेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'

'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Embed widget