एक्सप्लोरर

BJP Manifesto: होली-दीवाली फ्री सिलेंडर, महिलाओं को स्कूटी, किसानों को मुफ्त बिजली, BJP के बड़े वादे

UP BJP Manifesto: यूपी में पहले चरण के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा. पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा.

BJP Manifesto Sankalp Patra Release: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लिए बीजेपी ने 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' (Election Manifesto) जारी कर दिया है. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ धर्मेंद्र प्रधानअनुराग ठाकुर और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे. घोषणा पत्र के साथ-साथ बीजेपी ने 'करके दिखाया है' नाम से नया चुनावी सॉन्ग भी लॉन्च किया.

बीजेपी ने घोषणा पत्र में क्या-क्या वादे किए

  • अगले 5 साल सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी
  • गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर होगा भुगतान, देरी होने पर ब्याज मिलेगा
  • उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होली और दीवाली पर 1-1 मुफ्त सिलिंडर देंगे
  • 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा
  • हर परिवार को कम से कम एक रोज़गार प्रदान करेंगे
  • हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन मिलेगी
  • हर परिवार को कम से कम एक रोज़गार प्रदान करें
  • 6 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे
  • एम्बुलेंस और MBBS की सीटों को दोगुना करेंगे
  • लव जिहाद रोकने के लिए 10 साल की सज़ा और 1 लाख का जुर्माने का प्रावधान
  • मां अन्नपूर्णा कैंटीन बनाकर ग़रीबों को सस्ता खाना देंगे
  • कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी मिलेगी
  • 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी
  • किसानों को आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित होगा

साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में, बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करते हुए शानदार जीत हासिल की थी. पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 39.67 फीसदी वोट शेयर हासिल किया था. वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी.

यूपी पहले चरण के चुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार अभियान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज शाम प्रचार अभियान थम जाएगा. पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें-

Winter Olympics: गलवान घाटी संघर्ष में घायल सैनिक को मशाल वाहक बनाने पर चीन ने दी सफाई, भारत ने जताया था विरोध

'सुनो योगी-सुनो केजरीवाल', पीएम मोदी के लोकसभा में बयान के बाद दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर वॉर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget