एक्सप्लोरर

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर असमंजस, डमी कैंडिडेट के रूप में आलोक संजर ने भरा नामांकन

आलोक संजर को डमी कैंडिडेट के रूप में इसलिए उतारा गया है क्योंकि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ बाबरी मस्जिद पर विवादास्पद बयान देने के चलते मामला दर्ज किया गया है.

नई दिल्लीः भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी को लेकर बीजेपी असमंजस में है. इसी के चलते मौजूदा सांसद आलोक संजर ने भी भोपाल सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है. उन्होंने डमी उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है. अगर बाबरी मस्जिद पर दिए गए विवादास्पद बयान पर साध्वी प्रज्ञा का नामांकन खारिज़ हो जाता है तो आलोक संजर उम्मीदवार होंगे.

इस तरह भोपाल सीट पर बीजेपी की तरफ से दो उम्मीदवारों के नाम चल रहे हैं. आलोक संजर को डमी कैंडिडेट के रूप में इसलिए उतारा गया है क्योंकि साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ बाबरी मस्जिद पर विवादास्पद बयान देने के चलते  मामला दर्ज किया गया है.

कल देर शाम खबर आई थी कि भोपाल सीट से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है. साध्वी प्रज्ञा ने बाबरी मस्जिद को लेकर एक विवादित बयान दिया था. साध्वी ने अपने इस बयान पर सफाई भी दी थी, लेकिन उनके जवाब को जिला निर्वाचन अधिकारी ने संतोषजनक नहीं पाया इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. वहीं ये भी खबर है कि अगर ज़रूरत पड़ती है तो उनके खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं.

निर्वाचन आयोग ने अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान देने के मामले में भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज करने के निर्देश दिया था.

बता दे कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण की समयसीमा के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में प्रज्ञा ने एक टीवी चैनल से शनिवार कहा था, "राममंदिर हम बनाएंगे एवं भव्य बनाएंगे. हम तोड़ने गये थे (बाबरी मस्जिद का) ढांचा. मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा. मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी. हमने देश का कलंक मिटाया है."

इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए लगे आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्रज्ञा को शनिवार देर रात को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था और उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget