एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का हिस्सा बन सकती है एआईएडीएमके

2014 का लोकसभा चुनाव एआईएडीएमके ने अकेले ही लड़ा था. राज्य की 39 सीटों में से एआईएडीएमके को 37 सीटों पर कामयाबी मिली, जबकि एनडीए के खाते में दो सीटें आई. वहीं कांग्रेस और उसकी सहयोगी डीएमके 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई.

नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के साथ एक नया और मजबूत सहयोगी जुड़ सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके अगले कुछ दिनों में बीजेपी के साथ गठबंधन का एलान कर सकती है. एआईएडीएमके के दिग्गज नेता और राज्य के उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने बीजेपी के साथ गठबंधन की बातचीत फाइनल होने के संकेत दिए हैं.

ओ पनीरसेल्वम ने रविवार को गठबंधन के बारे में बात करते हुए कहा, ''हमारी पार्टी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए बात कर रही है. जैसे ही बातचीत पूरी होगी, हम इसके बारे में एलान कर देंगे.''

ओ पनीरसेल्वम के राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की बात कहने के बाद ही बीजेपी और एआईएडीएमके में गठबंधन के कयास लगाए जाने लगे. कांग्रेस पार्टी ने पहले ही तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के साथ गठबंधन किया हुआ है. राज्य में लेफ्ट पार्टियों के भी डीएमके के साथ बेहतर संबंध हैं.

पार्टी के एक और दिग्गज नेता डी जयाकुमाार ने भी गठबंधन की बात को स्वीकार किया है. उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब एआईएडीएमके किसी पार्टी के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है.

आपको बता दें कि 2014 का लोकसभा चुनाव एआईएडीएमके ने अकेले ही लड़ा था. राज्य की 39 सीटों में से एआईएडीएमके को 37 सीटों पर कामयाबी मिली, जबकि एनडीए के खाते में दो सीटें आई. वहीं कांग्रेस और उसकी सहयोगी डीएमके 2014 के लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

Embed widget