एक्सप्लोरर

योगी कैबिनेट के तीन मंत्री चुनाव जीतकर पहुंचे दिल्ली, अब मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल संभव

योगी सरकार के तीन मंत्री चुनाव जीतकर केंद्र की राजनीति में पहुंच गए हैं. इन तीनों मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से इस्तीफा देना होगा. ऐसे में योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. यूपी में महागठबंधन होने के बाद भी अकेले बीजेपी ने 60 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं एनडीए ने यहां कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की. राज्य में योगी सरकार के चार मंत्री चुनाव लड़ रहे थे. इनमें से तीन को जीत मिली जबकि एक मंत्री चुनाव हार गए.

योगी सरकार के मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी ने चुनाव जीत लिया है तो वहीं मुकुट बिहारी वर्मा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. वह अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे. वर्मा को रितेश पांडे ने हराया है. पांडे बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे.

रीता बहुगुणा जोशी पहुंची दिल्ली

लखनऊ कैंट की विधायक और मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से सांसद बनी हैं. वह योगी सरकार में पर्यटन मंत्री हैं. वहीं, टूंडला से विधायक और मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं. कानपुर सीट से मंत्री सत्यदेव पचौरी ने श्रीप्रकाश जायसवाल को हराया है.

इन मंत्रियों के चुनाव जीतने के बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल देखने को मिल सकता है. इन तीनों मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना होगा. चुनाव आयोग को छह महीने के अंदर इन सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी.

बीजेपी की प्रचंड जीत

बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है. पूरे देश में चली ‘मोदी सुनामी’ के बाद बीजेपी ने 300 का आकंड़ा पार करके अकेले 303 सीटों पर जीत हासिल की.

एनडीए ने 352 सीटों पर कब्जा किया है. इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है. इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था.

अमेठी से खुद की हार और कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद क्या अब इस्तीफा देंगे राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget